16 Aug 2026

सावन के महीने में पहने ये खूबसूरत Green Suits, हर त्योहार पर दिखेंगी खास.

त्योहारों की रौनक

सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली, भक्ति और त्योहारों की रौनक बढ़ जाती है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा के साथ महिलाएं अपने लुक पर भी काफी ध्यान देती हैं.

कपड़ों की डिमांड

सावन में खासकर हरे रंग के कपड़ों की डिमांड बढ़ जाती है. हरा रंग सावन की हरियाली और खुशहाली से जुड़ा माना जाता है. यही वजह है कि पूजा-पाठ और त्योहारों के लिए ये रंग खूब पसंद किया जाता है. 

फ्लोरल प्रिंट

सावन के मौसम के लिए फ्लोरल प्रिंट से बेहतर क्या हो सकता है? ग्रीन बेस पर छोटे-बड़े फूलों वाला सूट बहुत फ्रेश और खूबसूरत लगता है. इसके साथ हल्का दुपट्टा और मिनिमल जूलरी पहनकर आप अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं.

एम्ब्रॉयडरी सूट

अगर आप पूजा के लिए रॉयल और फेस्टिव टच चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाला ग्रीन सूट पहने. डार्क ग्रीन या एमराल्ड शेड पर हल्की कढ़ाई काफी खूबसूरत लगती है. इसके साथ झुमके, चूड़ियां और छोटी सी बिंदी आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है.

सिंपल प्लेन सूट

हर बार हैवी कपड़े पहनना जरूरी नहीं है. अगर आपको सिंपल और आरामदायक लुक पसंद है, तो प्लेन ग्रीन सूट के साथ प्रिंटेड दुपट्टा ट्राई करें. ये स्टाइल ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है.

अनारकली स्टाइल

सावन की पूजा के लिए अनारकली ग्रीन सूट एक क्लासी चॉइस है. फ्लोरल प्रिंट या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट आपको ट्रेडिशनल के साथ ग्रेसफुल लुक देगा. अगर किसी खास पूजा या फेस्टिव कार्यक्रम में जाना है, तो अनाकली सूट बेस्ट है.

स्टाइलिंग टिप्स

हरे सूट के साथ गोल्डन जूलरी हमेशा खूबसूरत लगती है. वहीं, अगर आप थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड झुमके और चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं. मेहंदी, छोटी बिंदी और हल्का मेकअप सावन के पूरे लुक को कंप्लीट कर देगा.