11 April 2026

‘ओये ओये’ गाने को लेकर कटा बवाल! त्रिदेव और धुरंधर टीम की आई आमने-सामने.

पुरानी यादें 

बॉलीवुड में पुराने गानों का रीमिक्स बनाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कभी-कभी ये पुरानी यादें ताजा करने के बजाय कानूनी पचड़ों में बदल जाती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ.

त्रिदेव

 दरअसल, साल 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘त्रिदेव’ के हिट गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ को लेकर शुरू हुई कंट्रोवर्सी अब दिल्ली हाई कोर्ट के दरवाज़े तक जा पहुंची है.

मीडिएशन

गुरुवार को अदालत ने इस मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए मीडिएशन के पास भेज दिया है.

त्रिमूर्ति फिल्म्स

बवाल की शुरुआत तब हुई जब ‘त्रिदेव’ बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस, ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ ने आदित्य धर के ‘B62 स्टूडियोज’ और ‘सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज’ यानी टी-सीरीज के खिलाफ मुकदमा दायर किया.

धुरंधर 2

त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल’ में उनके ओरिजिनल ट्रैक ‘तिरछी टोपी वाले’ का बिना परमिशन इस्तेमाल किया गया है.

कॉपीराइट

उनका कहना है कि ये उनके कॉपीराइट का सीधा उल्लंघन है. साथ ही इसके लिए उनसे कोई परमिशन नहीं ली गई.

जस्टिस तुषार राव गेडेला

जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. त्रिमूर्ति फिल्म्स की वकील ने दलील दी कि ‘धुरंधर 2’ के एंड क्रेडिट्स में खुद ये माना गया है कि गाने का कॉपीराइट त्रिमूर्ति फिल्म्स के पास है. 

ओटीटी प्लेटफॉर्म 

उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म या किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से पहले फिल्म से इस गाने को हटाया जा सकता है.