05 May 2026

सिनेमा जगत के अलावा राजनीति में जीता करोड़ों लोगों का दिल, एक्ट्रेस Trisha के साथ दी ये सुपरहिट फिल्म.

केमिस्ट्री की मिसाल

साउथ सिनेमा में अगर किसी जोड़ी की केमिस्ट्री की मिसाल दी जाती है, तो वो ‘थलापति’ विजय और तृषा कृष्णन की है. 4 मई, 2026 की तारीख तमिल सिनेमा और राजनीति के इतिहास में दर्ज हो गई है.

तमिलनाडु विधानसभा

एक तरफ जहां फैंस तृषा कृष्णन का बर्थडे मना रहे थे. वहीं, दूसरी तरफ विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अपनी ऐतिहासिक जीत के साथ रीयल नायक’ बनकर सामने आए. 

विजय और तृषा

आज हम भी आपके लिए विजय और तृषा की उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने उन्हें परदे की सबसे फेवरेट जोड़ी बना दिया.

लियो

लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ‘लियो’ विजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय ने ‘पार्थिबन’ का रोल निभाया है, जो हिमाचल प्रदेश में एक कैफे चलाता है.

गिल्ली

ये फिल्म इस जोड़ी के करियर का टर्निंग पॉइंट मानी जाती है. साल 2004 में रिलीज हुई ‘गिल्ली’ महेश बाबू की फिल्म ‘ओक्काडु’ की रीमेक थी. इसमें विजय एक कबड्डी प्लेयर ‘वेलु’ बने हैं, जो तृषा यानी धनलक्ष्मी को एक खतरनाक गुंडे मुथुपंडी (प्रकाश राज) से बचाता है.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

साल 2024 की इस साइंस फिक्शन फिल्म में विजय एक एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ऑफिसर ‘गांधी’ के रोल में थे. हालांकि, इस फिल्म में तृषा लीड एक्ट्रेस के रोल में नहीं थीं. लेकिन उनके कैमियो ने थिएटर में सीटियां जरूर बजवा दी थीं.

आधी

साल 2005 की इस एक्शन फिल्म में विजय और तृषा दोनों ही अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के मिशन पर निकलते हैं. इसमें विजय ने ‘आदि’ और तृषा ने ‘अंजलि’ का रोल निभाया है.

तिरुपाची

ये फिल्म एक भाई की कहानी है जो अपनी बहन की रक्षा के लिए गुंडों से भिड़ जाता है. तृषा ने इसमें ‘सुभा’ नाम की एक चुलबुली और खुशमिजाज लड़की का रोल निभाया है. फिल्म का म्यूज़िक और विजय-तृषा की नोंक-झोंक ने लोगों का खूब दिल जीता.