3 March, 2026

रमजान में रोजे की थकावट होगी दूर, ट्राई करें ये Electrolyte Drinks

हाइड्रेशन है जरूरी

सहरी में हाइड्रेशन पूरा करना बहुत जरूरी है ताकि रोजे के दौरान हमें थकावट न हो और एनर्जी लेवल बना रहे.

इलेक्ट्रोलाइट्स

पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं. इसलिए आपकी डाइट में यह होना बहुत जरूरी है.

Electrolyte Drinks

आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक ऑप्शन बताएंगे, जो सुबह तैयार करना आसान हैं और बहुत टेस्टी हैं. 

लेमन मिंट शरबत

1 नींबू का रस, पिसी हुई पुदीने की पत्तियां, एक चुटकी नमक और 1 गिलास ठंडा पानी मिलाएं और तुरंत सर्व करें.

सब्जा सीड्स के साथ नारियल पानी

1 कप ताजे नारियल पानी में 1 चम्मच भीगे हुए तुलसी के बीज मिलाएं. अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा सर्व करें.

वाटरमेलन और लाइम कूलर

1 कप तरबूज के आइस क्यूब्स को ब्लेंड करें और जरूरत हो तो छान लें. थोड़ा सा नींबू निचोड़ें और ठंडा सर्व करें.

डेट एंड मिल्क स्मूदी

नैचुरल एनर्जी ड्रिंक के लिए 2 भीगे हुए खजूर को 1 कप ठंडे दूध के साथ ब्लेंड करके स्मूदी तैयार करें और सर्व करें.

चिया लेमन हाइड्रेशन ड्रिंक

1 tsp भीगे हुए चिया सीड्स को 1 गिलास पानी, 1 tsp शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर पिएं.

छाछ

छाछ में एक चुटकी नमक और भुना जीरा मिलाने से इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है.