26 July, 2026
सावन
भोलेनाथ के भक्तों को सावन का इंतजार रहता है. मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रद्धा और सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं.
शिव मंदिर
भारत में भगवान शिव के हजारों मंदिर हैं, लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनका धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व सदियों से बना हुआ है.
शिव मंदिर
अगर आप भी इस सावन आध्यात्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.
काशी विश्वनाथ मंदिर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है. यह पूरी दुनिया प्रसिद्ध है.
त्र्यंबकेश्वर मंदिर
महाराष्ट्र के नासिक के पास है भगवान भोलेनाथ का त्र्यंबकेश्वर मंदिर. इस मंदिर के शिवलिंग को ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का प्रतीक माना जाता है.
सोमनाथ मंदिर
गुजरात के अरब सागर के किनारे बना खूबसूरत सोमनाथ मंदिर भारत के सबसे पुराने और भव्य शिव मंदिरों में से एक है. इसे पहला ज्योतिर्लिंग भी माना जाता है.
महाकालेश्वर मंदिर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बना महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के सबसे प्रसिद्ध धामों में से एक है. ये मंदिर अपनी अनोखी भस्म आरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है.
ओंकारेश्वर मंदिर
नर्मदा नदी के बीच स्थित मंधाता द्वीप पर बना ओंकारेश्वर मंदिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. ये द्वीप ऊपर से देखने पर ‘ऊं’ के आकार जैसा दिखाई देता है.
भीमाशंकर मंदिर
अगर आप धार्मिक यात्रा के साथ प्रकृति की खूबसूरती का मजा भी लेना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वतों के बीच बना भीमाशंकर मंदिर आपके लिए बेहतरीन जगह है.