14 July 2026
वेडिंग फंक्शन में दिखना है खास? तो इन Jewellery को रखें अपने साथ; लगेंगी परफेक्ट.
स्टड ईयररिंग्स
पोल्की या डायमंड स्टड्स ऐसी जूलरी हैं जो लगभग हर आउटफिट के साथ मैच हो जाती हैं. अगर आपने हैवी नेकलेस पहना है, तो छोटे स्टड्स लुक को बैलेंस रखते हैं.
चोकर
अगर आपके ब्लाउज या दुपट्टे पर खूब काम है, तो लंबे हार की बजाय चोकर पहनें. ये गर्दन को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और पूरा लुक हैवी भी नहीं लगता. पोल्की, मीनाकारी या कलरफुल स्टोन वाला चोकर शादी के हर फंक्शन में शानदार लगता है.
स्टेटमेंट ईयररिंग्स
कई बार सिर्फ बड़े और खूबसूरत ईयररिंग्स ही पूरे लुक के लिए काफी होते हैं. चांदबाली हो या झूमर स्टाइल ईयररिंग्स, इन्हें पहनने के बाद अलग से नेकलेस की जरूरत नहीं पड़ती.
स्टेटमेंट ईयररिंग्स
कई बार सिर्फ बड़े और खूबसूरत ईयररिंग्स ही पूरे लुक के लिए काफी होते हैं. चांदबाली हो या झूमर स्टाइल ईयररिंग्स, इन्हें पहनने के बाद अलग से नेकलेस की जरूरत नहीं पड़ती.
कॉकटेल रिंग
एक स्टाइलिश कॉकटेल रिंग आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है. बड़े स्टोन, फ्लोरल डिजाइन या यूनिक शेप वाली रिंग हाथों को अट्रैक्शन बढ़ा देती है. अगर आपकी जूलरी सिंपल है, तो एक शानदार रिंग ही काफी है.
मांग टीका
अगर आप ब्राइड नहीं हैं, तब भी एक सिंपल मांग टीका आपके लुक को खास बना सकता है. लाइट डिजाइन वाला टीका मेहंदी और डे फंक्शन में बढ़िया लगता है. इसके अलावा पोल्की या डायमंड स्टाइल मांग टीका शादी या रिसेप्शन के लिए अच्छा ऑप्शन है.
पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स
पेस्टल लहंगे, टिश्यू साड़ी या लाइट कलर्स के सूट के साथ पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स बहुत खूबसूरत लगते हैं. दिन के फंक्शन जैसे मेहंदी, हल्दी या फैमिली लंच के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन हैं.