2 June, 2026
एक ही बोतल इस्तेमाल न करें
कई लोग सालों तक एक ही पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमें इसे बदलते रहना चाहिए.
नुकसान
लंबे समय तक एक ही पानी की बोतल इस्तेमाल करने से उसमें बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो जाती है.
कब बदलें बोतल
हमें अपनी बोतल के मटीरियल को देखते हुए, कुछ समय बाद बोतल बदल लेनी चाहिए. आइए जानें कि आपको अपनी बोतल कब बदलनी चाहिए.
सिंगल यूज फ्लास्टिक
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक की बोतलों को दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इन्हें एक बार इस्तेमाल करके बदल दें.
साधारण प्लास्टिक
साधारण प्लास्टिक (PET) की बोतलों को हर 1-2 महीने में बदल देना चाहिए. इसे ज्यादा इस्तेमाल करने पर गंदगी बोतल में जम जाती है.
हार्ड प्लास्टिक
अगर आपकी बोतल हार्ड प्लास्टिक से बनी है, तो इन्हें हर 6 महीने पर बदल दें.
स्टेनलेस स्टील
पानी पीने के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतलें सबसे अच्छी होती हैं, लेकिन इन्हें भी 2 साल के बाद बदल देना चाहिए.
कांच की बोतल
अगर आप कांच की बोतल से पानी पीते हैं, तो उसे हर 2 से 3 साल में बदल दें. कांच में बारीक क्रैक आने पर यह आपके पानी में मिल सकता है.
रंग बदलने पर बदलें
अगर आपको अपनी बोतल पर दरारें या खरोंच दिखें, तो तुरंत नई बोतल ले लें. अगर प्लास्टिक की बोतल का रंग बदल जाए, तो तुरंत नई बोतल ले लें.