11 April, 2026

Digital Arrest हो जाने पर कहां करें शिकायत?

Digital-Arrest

स्कैम

डिजिटल जमाने में चोरी भी डिजिटल हो गई. चोर अपराध करने के लिए नई-नई तरकीब लगाते रहते हैं.

डिजिटल अरेस्ट

इनमें से एक है "डिजिटल अरेस्ट",  जिसमें अपराधी आपको झूठे मामलों में फंसाकर पैसे ऐंठने की कोशिश करता है.

सतर्क रहें

ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है. अगर आपके पास भी ऐसा कॉल आए या आप इसके शिकार हो जाए तो तुरंत शिकायत करें.

हेल्पलाइन नंबर

डिजिटल फ्रॉड होने पर तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें.

पोर्टल पर शिकायत

इसके अलावा आप सरकार के ऑफिशियल पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें.

पुलिस स्टेशन

आप अपने इलाके के सबसे पास के साइबर पुलिस स्टेशन जाकर भी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

संचार साथी ऐप

आप "संचार साथी" के आई फीचर के ज़रिए भी फ्रॉड वाले मैसेज या कॉल की रिपोर्ट कर सकते हैं.

परिवार को बताएं

अपराधी आपको किसी को बताने से मना करेंगे, लेकिन आपको तुरंत अपने परिवार और दोस्तों को बताना चाहिए.

बैंक से संपर्क

अगर पैसे ट्रांसफर हुए हैं, तो तुरंत अपने बैंक को बताएं ताकि ट्रांज़ैक्शन को ब्लॉक किया जा सके.