16 September, 2026

उगते हुए सूरज का देश किसे कहा जाता है?

सूरज की पूजा

भारत में प्रकृति से जुड़ी हर चीज को पूजा जाता है. इसी तरह सूरज को भी सूर्यदेव मानकर उनकी पूजा की जाती है.

उगते हुए सूरज का देश

लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश को उगते हुए सूरज का देश कहा जाता है.

जापान

दरअसल, जापान को 'उगते हुए सूरज का देश' (Land of the Rising Sun) कहा जाता है.

पूर्वी देश

 जापान एशिया महाद्वीप के बिल्कुल पूर्व दिशा में स्थित है. क्योंकि सूर्य पूर्व से उगता है, इसलिए सबसे पहले सूर्योदय जापान में ही दिखाई देता है.

जापानी भाषा

जापानी भाषा में जापान को "निहोन" (Nihon) या "निप्पॉन" (Nippon) कहा जाता है.

शाब्दिक अर्थ

यह शब्द दो अक्षरों से मिलकर बना है- 'नि' जिसका अर्थ है 'सूर्य' और 'होन'जिसका अर्थ है 'उत्पत्ति' या 'स्रोत.'

शाब्दिक अर्थ

इसलिए इसके नाम का शाब्दिक अर्थ ही "उगते हुए सूरज की भूमि" होता है.

संस्कृति

जापान की संस्कृति में भी सूरज से जुड़े कई प्रतीक देखने को मिलते हैं.

झंडा

जापान के झंडे में भी सफेद रंग के बीच लाल गोला बना हुआ है. यह लाल गोला सूरज का प्रतीक माना जाता है.