27 April 2026
सेहत का खजाना है आमला! जानें भारत के किस राज्य में होती है पैदावार?
गुणों की खान
जब बात सेहत, ग्लोइंग स्किन और स्ट्रॉन्ग हेयर की आती है, तो सबसे पहला नाम आंवला का ही जुबान पर आता है. छोटा सा दिखने वाला ये हरा फल असल में गुणों की खान है.
इंडियन गूजबेरी
विटामिन-सी से भरपूर होने की वजह से इसे इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है. आयुर्वेद में तो इसे अमृत फल का दर्जा मिला हुआ है.
मुरब्बे के फोर्म
क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में च्यवनप्राश, अचार या मुरब्बे के फोर्म में पहुंचने वाला ये आंवला सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है? आज जानते हैं कि भारत के उन राज्यों के बारे में जो देश को हेल्दी बना रहे हैं.
आंवला उत्पादन
अगर आप सोच रहे हैं कि आंवले का सबसे ज्यादा खेती कहां होती है, तो जवाब है उत्तर प्रदेश. यूपी न सिर्फ पॉपुलेशन में आगे है, बल्कि आंवला उत्पादन में भी पूरे भारत में नंबर वन है.
प्रतापगढ़ जिला
उत्तर प्रदेश की मिट्टी और यहां का क्लाइमेट आंवले के पेड़ों के लिए एकदम परफेक्ट है. खासकर यूपी का प्रतापगढ़ जिला तो आंवला नगरी के नाम से मशहूर है.
बागवानी डिपार्टमेंट
यहां के बागों से निकलने वाला आंवला पूरे देश की मंडियों और बड़ी-बड़ी मेडिकल कंपनियों तक पहुंचता है. उत्तर प्रदेश का बागवानी डिपार्टमेंट इस फल की खेती को बढ़ावा देने के लिए काफी मेहनत करता है
आंवले की खेती
भले ही उत्तर प्रदेश टॉप पर हो, लेकिन कुछ और भी राज्य हैं जहां आंवले की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात इस लिस्ट में बड़े नाम हैं.
ट्रेडिशनल फसलों
मध्य प्रदेश और का ड्राई क्लाइमेट आंवले के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसके अलावा गुजरात में भी किसान ट्रेडिशनल फसलों के बजाय अब आंवले के बाग लगाने में इंटरेस्ट दिखा रहे हैं.
उपजाऊ जमीन
इन राज्यों की खासियत ये है कि यहां के किसान कम पानी और कम उपजाऊ जमीन में भी आंवले की शानदार पैदावार ले लेते हैं.