29 March 2026

कौन हैं यमन के हूती? जिन्होंने इजरायल पर किया मिसाइल से हमला

शक्ति प्रदर्शन

यमन की राजधानी सना में शुक्रवार को हूती लड़ाकों ने हथियार लहराते हुए अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया.

ईरान का समर्थन

 ये लोग लेबनान और ईरान के समर्थन में नारे लगा रहे थे और आधिकारिक तौर पर इजरायल के खिलाफ युद्ध में कूदने का भी ऐलान कर दिया है.

लाल सागर

हूतियों ने ईरान का समर्थन करने के बाद इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं. लाल सागर में मालवाहक जहाजों पर हमला करना न सिर्फ एक बड़े गलियारे को बंद करने की बात है बल्कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार को भारी झटका दिया है.

अमेरिका

ईरान के समर्थन वाले इस गुट ने जब से मोर्चे पर जाने का ऐलान किया है तब से अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंता बढ़ गई है.

धार्मिक संगठन 

हूती संगठन के लोग मुख्य रूप से उत्तरी यमन में अपना कब्जा जमाए बैठे हैं और सैन्य, राजनीतिक और धार्मिक संगठन है.

हूती परिवार

इन लड़ाकों का समर्थन मुख्य रूप हूती परिवार करता है, जिसकी वजह से इस संगठन के लोगों को हूती लड़ाकों कहा जाता है.

 सऊदी क्रांति 

साल 2011 में सऊदी क्रांति के बाद जब यमन में राजनीतिक अस्थिरता आने लगी तो उसके बाद हूतियों ने अपनी ताकत को बढ़ाना शुरू कर दिया और इन्होंने देश के एक बड़े हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया.

गुरिल्ला युद्ध 

शुरुआती समय में हूती लड़ाके गुरिल्ला युद्ध लड़ते थे, लेकिन समय बीतने के साथ इन्होंने अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाना शुरू कर दिया.

अत्याधुनिक ड्रोन

हूतियों के मजबूत होने के पीछे ईरान का समर्थन का माना जाता है. लेकिन अब एक ऐसी ताकत बन चुके हैं जिनके पास अत्याधुनिक ड्रोन और लंबी दूरी मार करने वाली मिसाइल हैं.