23 Jan 2026

विंटर सीजन में दिखेगा देसी जलवा, जब पहनेंगे ये Woollen Kurta Sets

थ्री-पीस सेट

स्ट्रेट कुर्ता, मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टे का सेट, हमेशा ट्रेंड में रहता है. इस तरह के वुलन कुर्ता सेट में खूबसूरत मोटिफ्स होते हैं, जो सूट को रॉयल लुक देते हैं. फुल स्लीव्स और खास विंटर फैब्रिक की वजह से ये डेली वियर के लिए काफी कंफर्टेबल रहते हैं.

एथनिक सेट

अगर आपको सिंपल चीज़ें पसंद है, तो ये सेट आपके लिए ही है. स्ट्रेट कट वाले इस कुर्ते पर बारीकी से धागे की कढ़ाई की गई है. सॉलिड कलर्स और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी इसे ऑफिस या छोटी-मोटी गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट बनाती है.

फ्लोरल प्रिंट

शादी-ब्याह या त्योहारों के सीजन के लिए इस तरह के वुलन कुर्ता सेट सबसे बेस्ट रहते हैं. इसमें फूलों के प्रिंट के साथ खूबसूरत ज़री का काम किया जाता है.

वुलन एम्ब्रॉयडरी

ये वुलन कुर्ता सेट उन लड़कियों के लिए है जिन्हें ज्यादा ठंड लगती है. ऊनी फैब्रिक से बना ये कुर्ता सेट आपको गर्माहट और स्टाइल दोनों देगा. इसके साथ आने वाला दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा देगा.

जैकेट स्टाइल

आजकल जैकेट वाले कुर्ता सेट्स काफी ट्रेंड में हैं. इस वुलन कुर्ता सेट में राउंड नेक कुर्ते और ट्राउजर के साथ एक मैचिंग जैकेट भी मिलती है. ये जैकेट न सिर्फ आपको ज्यादा गर्म रखती है, बल्कि आपको एक स्मार्ट और इंडो-वेस्टर्न लुक भी देती है.

आरी वर्क

प्योर वुलन से बना इस तरह का कुर्ता सेट कड़ाके की ठंड के लिए सबसे बेस्ट है. इस पर की गई ट्रेडिशनल आरी एम्ब्रॉयडरी इस सूट की खासियत है.

मैंडेरिन कॉलर कुर्ता सेट

वोवन डिजाइन वाला यह कुर्ता सेट मैंडेरिन कॉलर के साथ बहुत क्लासी लुक में है. इसके साथ मैचिंग कलर में ट्राउजर और दुपट्टा है.

योक डिजाइन कुर्ता सेट

यह कुर्ता सेट ब्लैक के साथ ही आपको नेवी ब्लू, बेज और मरून कलर में भी मिल जाएगा. इस पर सिल्वर थ्रेड से एथनिक मोटिफ योक डिजाइन बना हुआ है, जिससे यह पार्टी वेयर लुक दे रहा है.

प्रिंटेड प्योर वुल कुर्ता सेट

एथनिक मोटिफ प्रिन्ट वाला यह वुलन कुर्ता सेट ट्राउजर और दुपट्टा के साथ है। यह और भी कई रंगों में मिल रहा है. यह प्योर वुल फैब्रिक और स्ट्रेट शेप में है.