ICC Women’s ODI World Cup Schedule: भारत में होने वाली महिला वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल में ICC ने बदलाव किए हैं. ये बदलाव जगहों को लेकर किया गया है.
ICC Women’s ODI World Cup Schedule: महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन इस साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. इस दौरान कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा लेने वाली हैं. इसकी शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है. लेकिन इसके पहले ICC ने इनके शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं. इस कड़ी में अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के मैदान पर होने वाले मुकाबले को अब नवी मुंबई के मैदान पर शिफ्ट कर दिए गए हैं.
शेड्यूल में क्यों हुआ बदलाव?
यहां पर आपको बता दें कि इस साल IPL का खिताब RCB ने अपने नाम किया था. जीत का जश्न मनाने के लिए RCB के खिलाड़ी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकसाथ आए थे. वहां उन्हें देखने के लिए भीषण भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसके बाद से वहां पर भगदड़ मच गई थी. इस दौरान 11 लोगों की जान चली गई थी. अब इसके बाद ही ICC ने बेंगलुरु के मैदान पर मैच नहीं करवाने का फैसला लिया है.
मुंबई के मैदान पर होगा मुकाबला
महिला वर्ल्ड कप 2025 का पहला मुकाबला 30 सितंबर से शुरू होने वाला है. भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला बेंगलुरु के मैदान पर होना था, जो अब गुहावाही के ग्राउंड पर खेला जागा. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला मुकाबला 3 अक्टूबर को होना था, जोकि गुहावाटी में खेला जाएगा.
तारीखों में नहीं हुए हैं बदलाव
हालांकि, भले ही जगह में बदलाव किए गए हैं लेकिन टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव नहीं हुए हैं. वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका करेंगे. अब वर्ल्ड कप के लिए पांच मैदानों के नाम ACA स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई), ADA-VDCA स्टेडियम (विशाखापत्तनम) और आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) पर मुहर लग गई है.
भारत का शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, नवी मुंबई
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
यह भी पढ़ें: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान से जुड़े सवाल को BCCI के प्रतिनिधि ने किया इग्नोर, कहा- खेल के बारे में होगी…
महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 का नया शेड्यूल
- 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
- 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर
- 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी
- 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो
- 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
- 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी
- 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम
- 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी
- 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो
- 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम
- 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विशाखापत्तनम
- 14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो
- 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विशाखापत्तनम
- 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो
- 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
- 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
- 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर
- 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, नवी मुंबई
- 24 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
- 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम
- 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
नॉकआउट मैच
29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो
30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, नवी मुंबई
नवंबर: फाइनल, नवी मुंबई/कोलंबो
यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav की घड़ी पर फैन्स की नजर, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश; छपी है भगवान राम की तस्वीर
