Home Top News कल पंचतत्व में विलीन होगा अजित पवार का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में पहुंच सकते हैं PM

कल पंचतत्व में विलीन होगा अजित पवार का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में पहुंच सकते हैं PM

by Neha Singh
0 comment
Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash: बारामति में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. क्रैश में डिप्टी सीएम समेत 5 लोगों की मौत हो गई है.

28 January, 2026

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र से बड़ी दुखद खबर आ रही है. बारामति में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. एनसीपी नेता अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है. 66 वर्षीय अजित पवार समेत 5 लोगों के निधन की भी खबर है. क्रैश के बाद प्लेन में भयंकर आग लग गई है. हालांकि प्लेन में कितने लोग सवार थे और हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है.

लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश

अजित पवार का प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था, बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया है. क्रैश के प्लेन में भयानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरा मच गई. चारों तरफ काला धूआं फैला हुआ है. अभी क्रैश के कारणों को पता नहीं चल पाया है. अजित पवार की पत्नी और पूरा परिवार बारामती के लिए निकल गए हैं. विमान आग से पूरी तरह जलकर खाक हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अजीत पवार का प्राइवेट प्लेन था. अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं.

DGCA ने पुष्टि की है कि बारामती प्लेन क्रैश में कोई ज़िंदा नहीं बचा है, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार सवार थे। इस हादसे में डिप्टी सीएम समेत 5 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 3 यात्री, 1 पायलट और 1 क्रू मेंबर शामिल हैं.

पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख

पीएम मोदी ने एक्स पर अजित पवार की मौत पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं.’

‘दादा चले गए’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा “दादा हमें छोड़कर चले गए! जमीन से गहरे जुड़े लोगों के नेता, मेरे दोस्त और साथी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत की खबर बहुत दुखद है. यह आत्मा को झकझोर देने वाला सदमा है. मन सुन्न हो गया है. मेरे पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. मैंने अपना मजबूत और उदार दोस्त खो दिया है. यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत नुकसान है. यह ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. आज महाराष्ट्र के लिए बहुत मुश्किल दिन है. मैं दादा को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं. हम उनके पूरे परिवार और NCP परिवार के दुख में शामिल हैं. इस हादसे में चार और लोगों की भी मौत हुई है. हम उनके परिवारों के दुख में भी शामिल हैं. मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. मैं जल्द ही बारामती के लिए निकल रहा हूं.” सीएम ने महाराष्ट्र में तीन दिवसीय शोक घोषित किया है.

कल होगा अंतिम संस्कार

अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान के प्रांगण में रखा गया है और कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अजीत पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते है, जो सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में होगा. इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेंगे.

अजित पवार के निधन से पूरा महाराष्ट्र गमगीन है. सीएम, डीसीएम, राज्यपाल तीनों बरामती पहुंच चुके हैं. उद्धव ठाकरे बारामती के लिए निकल चुके हैं और राज ठाकरे निकलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- UGC बिल वापस लो या फिर इच्छामृत्यु दो…’ अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस ने PM मोदी को लिखा पत्र

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?