Home Latest News & Updates IPL 2026 के सभी कप्तानों का नाम आया सामने, जानें कौन किस टीम की संभाल रहा कमान

IPL 2026 के सभी कप्तानों का नाम आया सामने, जानें कौन किस टीम की संभाल रहा कमान

by Sachin Kumar
0 comment
names all captains IPL 2026 have been revealed

IPL 2026 : IPL के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है और उससे पहले सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम सामने आ गए हैं. इस सीजन में तीन कप्तानों से काफी उम्मीदें हैं जिन्होंने अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है.

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के पहले फेज के मैचों शेड्यूल का एलान कर दिया है. इसी बीच इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों के कप्तान का नाम भी सामने आ गया है. आप भी जान सकते हैं कि किस टीम की जिम्मेदारी किस खिलाड़ी को मिली है.

कौन संभालेगा मुंबई और CSK की कमान?

मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल के इतिहास की दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीती हैं और इस बार भी कप जीतने की दावेदार हो सकती हैं. इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं. हालांकि, वह बीते दो सीजन से MI की कप्तानी संभाले हुए हैं और मुंबई इंडियंस अभी तक पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. दूसरी तरफ इस सीजन में भी CSK की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ही करते हुए नजर आएंगे. पिछले सीजन में उन्होंने कुछ मैचों में टीम की कमान संभाली थी और फिर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद जिम्मेदारी एमएस धोनी को दे दी गई थीं.

युवा को मिलेगी RR की जिम्मेदारी?

IPL के पहले सीजन की चैंपियन रही राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथों में रहने वाली है. रियान ने पिछले सीजन में संजू सैमसन के साथ मिलकर कुछ मैचों में कप्तानी की थी. ऐसे में कुछ मैचों का ही सही लेकिन कप्तानी करने का अनुभव है. बता दें कि MI और CSK के बाद IPL के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी सफल टीम कोलकाता नाइट राइजर्स (KKR) रही है. उन्होंने अभी तक 3 आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है. इस साल भी केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे होंगे. रहाणे को पिछले सीजन में भी टीम की कमान मिली थी लेकिन केकेआर टॉप-4 में भी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थीं.

गुजरात टाइटंस की बात करें तो शुभमन गिल पिछले दो सीजन से टीम की कमान संभाले हुए हैं और इस बार भी टीम की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है. इसके अलावा RCB की कप्तानी रजत पाटीदार को मिली है. उनकी कप्तानी में ही पहली बार आरसीबी ने कप जीता था. अब इन टीम के पास कम से कम एक-एक ट्रॉफी है.

पंजाब को भी इंतजार

पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स इस बार भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेगी. साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को भी अपने पहले खिताब का इंतजार है. अक्षर पटेल दिल्ली के कप्तान होंगे. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर ऋषभ पंत के हाथों में होगी. बता दें कि एलएसजी ने पिछले सीजन में ऋषभ पंत को सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा था और नीलामी के दौरान उनकी बोली 27 करोड़ में लगाई थी. इस तरह सभी टीम के कप्तानों के नाम सामने आ गए हैं.

IPL टीम के कप्तान

  • मुंबई इंडियंस (MI)- हार्दिक पांड्या
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- ऋतुराज गायकवाड़
  • कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) – अजिंक्य रहाणे
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- पैट कमिंस
  • राजस्थान रॉयल्स (RR)- रियान पराग
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- रजत पाटीदार
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- ऋषभ पंत
  • पंजाब किंग्स (PK)- श्रेयस अय्यर
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)- अक्षर पटेल
  • गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल

यह भी पढ़ें- ‘मुझे उम्मीद है कि यह सिर्फ शुरुआत…’ ICC टूर्नामेंट्स की जीत पर बोले रोहित शर्मा; खुलकर कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?