West Bengal : पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच कई ऐसी खबरें सामने आई है जहां पर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं. इसी कड़ी ममता बनर्जी ने CRPF को लेकर कहा कि वह राजनीतिक दल की सुरक्षा कर रही है.
West Bengal : पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इसी बीच कई जगहों से वायलेंस को लेकर खबर सामने आई हैं. बीजेपी ने जहां एक तरफ टीएमसी समर्थकों पर हिंसा करने का आरोप लगाया. वहीं, टीएमसी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. इसी कड़ी में राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सीआरपीएफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग शाम 6 बजे तक लाइन में खड़े हैं, उन्हें वोट डालने की अनुमति मिलनी चाहिए. CRPF इस तरह से लोगों को परेशान नहीं कर सकती है. वहां पर राज्य पुलिस मौजूद नहीं है.
पार्टी की सुरक्षा कर रही CRPF
ममता बनर्जी ने कहा कि वर्तमान में सीमाओं की सुरक्षा की जगह सीआरपीएफ एक राजनीतिक दल की सुरक्षा कर रही है. मुझे यह कहते हुए खेद है. बता दें कि बनर्जी चक्रबेड़िया के वार्ड नंबर 70 में स्थानीय तृणमूल नेताओं को कथित तौर पर डराने धमकाने की शिकायत मिलने के बाद मतदान केंद्र पर जमघट लगा दिया. वहां पर सुवेंदु अधिकारी भी पहुंचें, लेकिन वह दोनों एक दूसरे के आमने सामने नहीं आ पाए.
VIDEO | West Bengal election: Chief Minister Mamata Banerjee (@MamataOfficial), speaking in Bhabanipur, says, “Those who are standing in line till 6 pm must be allowed to vote. CRPF cannot torture people like this. There is no state police present. Instead of securing the… pic.twitter.com/oM7eo6i03j
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
ममता को सता रहा है हार का डर!
इसी बीच नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव में हार की वजह से डरी हुई हैं. साथ ही उनकी पुलिस की जगह केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है, इसलिए वह सबसे ज्यादा डरी हुई हैं. चुनाव आयोग ने राज्य में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया है और अगर उन्हें उसे दिक्कत है तो वह इलेक्शन कमीशन में जाकर इस चीज की शिकायत दर्ज करें.
BJP-TMC कार्यकर्ता टकराए
इससे पहले कोलकाता के कालीघाट इलाके में उस वक्त काफी तनाव बढ़ गया, जब बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ पर गए और वहां पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा. वहीं, नेता प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर यह भी आरोप लगाया कि वे बाहरी लोग हैं जो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना कालीघाट के जय हिंद भवन के पास हुई. इस दौरान भवानीपुर क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का वह दौरा कर रहे थे और मतदान की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेने पहुंचे थे. इसी कड़ी में वह कालीघाट इलाके पहुंचे, जहां उनके खिलाफ टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘जय बांग्ला’ और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. वहीं, इसके जवाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए, जिसके बाद यह इलाका राजनीतिक रूप से संवेदनशील बन गया.
यह भी पढ़ें- बंगाल में फेज-2 की वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 78.68 % हुआ मतदान, कई जगहों पर हिंसा
News Source: PTI
