Home Latest News & Updates मस्जिद के बाथरूम में मिला अश्विनी का शव, 2 साल पहले मुस्लिम महिला से की थी शादी, सुपौल में सुसाइड या साजिश?

मस्जिद के बाथरूम में मिला अश्विनी का शव, 2 साल पहले मुस्लिम महिला से की थी शादी, सुपौल में सुसाइड या साजिश?

by Live Times
0 comment
supaul mosque death (1)


Supaul Mosque Death: बिहार के सुपौल में प्रतापगंज की जामा मस्जिद के बाथरूम में एक युवक का शव मिला. युवक का नाम अश्विनी अहमद था, जिसने 2 साल पहले मुस्लिम महिला से शादी की थी और अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था.

16 March, 2026

  • सुपौल से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट

सुपौल के प्रतापगंज बाजार के थाना रोड स्थित जामा मस्जिद के बाथरूम से एक राजस्थानी युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के इस्लामपुर गांव निवासी अब्दुल नासिर के दामाद अश्विनी अहमद के रूप में की गई है.

घर से भागकर की थी शादी

बताया जाता है कि अश्विनी मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी नौसीन सबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब चार वर्ष पहले इंटरनेट के माध्यम से उनकी और अश्विनी की दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों प्रतापगंज से भागकर राजस्थान चले गए,जहां उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों करीब एक वर्ष तक राजस्थान में रहे. इसके बाद वे लोग बिहार लौट आए और पूर्णिया में रहने लगे. पूर्णिया में रहने के दौरान अश्विनी ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था. धर्म परिवर्तन के बाद से वे पिछले करीब दस महीने से इस्लामपुर गांव में ही रह रहे थे.

पत्नी से हुआ था झगड़ा

इसी बीच शनिवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. इसके बाद अश्विनी यह कहकर घर से निकला कि वे अपने घर जा रहा है, लेकिन वो घर नहीं पहुंचा. रविवार 15 मार्च 2026 को दोपहर जब नमाज पढ़ने के लिए लोग मस्जिद पहुंचे तो देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है. लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की,लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया. दरवाजा खुलते ही अंदर युवक का शव पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. घटना को लेकर मस्जिद के इमाम इम्तियाज आलम ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे अश्विनी अहमद मस्जिद में आया और बोला कि उसे सोना है. इसके बाद वह वहीं सो गया. रविवार को करीब 12 बजे दिन में उसे नींद से जगाया गया. इमाम ने कहा कि उसके नींद से जगने के बाद इमाम और साथ मौजूद इमाम के एक मेहमान कमरे में सोने चले गए.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इमाम ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे जब नमाज का समय हुआ और वे कमरे से बाहर निकले, तब देखा गया कि मस्जिद के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है. उस समय नमाज पढ़ने आए लोगों ने भी यह देखा. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो शौचालय के अंदर वही अश्विनी मृत अवस्था में पड़ा मिला. एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

यह भी पढ़ें- ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग; 10 मरीजों की मौत, 11 घायल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?