Home Latest News & Updates IPL 2026 से पहले खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू; किंग कोहली ने किया प्लेयर को आगाह! दी ये खास सलाह

IPL 2026 से पहले खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू; किंग कोहली ने किया प्लेयर को आगाह! दी ये खास सलाह

by Sachin Kumar
0 comment
IPL 2026 RCB vs SRH Virat Kohli

IPL 2026 : आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब 8 दिन ही बचे हैं और इससे पहले सभी टीम ने अपने ट्रेनिंग कैंप भी लगा लिए हैं. इसी कड़ी में विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों को खास सलाह दी है.

IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 19वें संस्करण की तैयारियां शुरू कर दी है. टीम इस बार अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेगी और इसके लिए टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में तैयारियां भी कर दीं हैं. आरसीबी का पहला मुकाबला 28 मार्च को इसी स्टेडियम पर सरराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा. इस मैच और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना पसीना बहाना शुरू कर दिया है.

कोहली ने दी खिलाड़ियों को अहम सलाह

अभ्यास के दौरान दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को बिना समय गंवाए बेहतरीन क्रिकेट खेलने की सलाह दी. किंग कोहली का स्पष्ट कहना है कि हमें खिताब का बचाव करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना होगा और पिछली बार थोड़ी बहुत जो भी गलतियां हुई थीं उन्हें भी सुधारना पर जोर देना होगा. आरसीबी ने अपने आधिकारिक ऑफशियल हैंडल पर अभ्यास करने का एक वीडियो भी शेयर किया है और इसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ियों से चर्चा कर रहे हैं और खिताब बचाने के लिए अहम टिप देने का काम कर रहे हैं.

जानें क्या बोले विराट कोहली?

रन मशीन का कहना है कि बीते दो सीजन में हमने काफी मेहनत की है और यही वजह रही कि पिछले सीजन में हमने खिताब अपने नाम किया. लेकिन आने वाले वक्त में हमारे लिए चीजें काफी मुश्किल होने वाली है क्योंकि दूसरी टीम काफी मेहनत कर रही हैं. अगर हमें उनसे ज्यादा मेहनत करना है तो गलतियों सीखते हुए उनपर तेजी से काम करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि हम सीजन की शुरुआत होने से पहले जितने भी दिन बचे हैं उसमें काफी मेहनत करनी होगी. हम जिस भी सेशन का हिस्सा है उसका एक भी मिनट हमको बर्बाद नहीं करना चाहिए.

120 प्रतिशत एफर्ट करना है

विराट कोहली ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को अपना 120 फीसदी देना होगा. कोहली इस टीम से 2008 से ही जुड़े हैं और वह इस वक्त सबसे सीनियर प्लेयर भी हैं. लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे हैं और शानदार प्रदर्शन करते हुए भी आए हैं. उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही है और कई दफा संकट की घड़ी में टीम को बाहर भी निकाल लेते हैं. आरसीबी ने अपना पहला खिताब 2025 में जीता था और इसमें बतौर बल्लेबाज के रूप में कोहली की अहम भूमिका थी. इस सीजन में कोहली ने 8 अर्धशतक की मदद से 657 रन जड़े थे. फिलहाल कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और अब उनके लिए टी-20 प्रारूप में आईपीएल बचा है.

यह भी पढ़ें- ‘नहीं रखना चाहिए शाहिन अफरीदी को प्लेइंग-11 में…’ जानें ऐसा क्यों बोले पाक टीम के पूर्व कप्तान?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?