Gold Silver Price Today: 24 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत अभी 14, 756 रुपये है. 22 कैरेट के एक ग्राम सोने का भाव 13, 516 रुपये है और 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 11 हजार 67 रुपये है.
Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी के भाव को भी प्रभावित किया है. इसके अलावा शादी के सीजन और सुरक्षित संपत्ति निवेश ने भी कमोडिटी मार्केट को उतार-चढ़ाव वाला बनाए हुए है. इस बीच आज 5 मई को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है.
देश में जो लोग भी किसी शुभ अवसर या किसी खास वजह से सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अपडेट राहत देने वाला है. जी हां, पिछले 24 घंटे यानी कि एक दिन में प्रति किलो चांदी की कीमत में 4700 रुपये से अधिक की सुस्ती आई है. वहीं, सोना भी नीचे गिरा है. आइए यहां सोने-चांदी के ताजा भाव को जानते हैं.
24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत
सबसे पहले हम यहां बात गोल्ड (Gold) की करेंगे. 4 मई को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 48 हजार 357 रुपये थी, जो आज 5 मई को गिरकर 1 लाख 47 हजार 557 रुपये हो गई है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 4 मई को 1 लाख 35 हजार 895 रुपये थी, जो आज मंगलवार को घटकर 1 लाख 35 हजार 162 रुपये हो गई है. 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 4 मई को एक लाख 11 हजार 268 रुपये था, जो आज मंगलवार को कम होकर एक लाख 10 हजार 668 रुपये हो गया है. गोल्ड की कीमत में आई इस गिरावट से सोने की खरीदारी करने वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है.
एक दिन में 4700 रुपये सस्ती हुई चांदी
अब बात चांदी की करते हैं. बीते कुछ दिनों में चांदी (Silver) के भाव में तेजी से बढ़त दिखी थी, लेकिन बीते 24 घंटे में इसमें गिरावट दर्ज की गई है. 4 मई को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 44 हजार 237 रुपये थी, आज मंगलवार को यह घटकर 2 लाख 39 हजार 502 रुपये पर आ गई है. मतलब कि एक दिन में प्रति किलो चांदी के भाव में 4735 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट से चांदी के ग्राहकों को सस्ती चांदी मिल सकती है.
एक ग्राम सोने का भाव
एक ग्राम सोने की बात करें तो 24 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत अभी 14 हजार 756 रुपये है. 22 कैरेट के एक ग्राम सोने का भाव 13 हजार 516 रुपये है और 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 11 हजार 67 रुपये है. यहां बता दें कि ऊपर बताए गए सोने और चांदी की कीमतों में मेकिंग चार्ज व जीएसटी शामिल नहीं है.
यह भी पढ़ें: 11.70 रुपये का डिविडेंड, टाटा की इस कंपनी के स्टॉक में जबरदस्त उछाल; आपके पास हैं ये शेयर्स?
