Home Top News 2000 के पार हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, दिल्ली में 195 रुपए महंगी हुई गैस, जानें अपने शहर की कीमत

2000 के पार हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, दिल्ली में 195 रुपए महंगी हुई गैस, जानें अपने शहर की कीमत

by Neha Singh
0 comment
LPG Cylinder Price Hike

LPG Cylinder Price Hike: 1 अप्रैल, 2026 कमर्शियल LPG के रेट 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए. हालांकि घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

1 April, 2026

1 अप्रैल, 2026 से LPG गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा हआ है. बुधवार को कमर्शियल LPG के रेट 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए. हालांकि घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है. गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी वेस्ट एशिया में तनाव के कारण पैदा हुई तेल की किल्लत को दिखाती है. दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है. इस तरह पूरे देश में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2000 के पार पहंच गई है.

लगातार बढ़ रहे LPG के दाम

LPG गैस का रेट पिछली बार 1 मार्च को बढ़ाया गया था, जब 19-kg सिलेंडर के रेट 114.5 रुपये बढ़ाए गए थे. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के रेट पिछली बार 7 मार्च को 60 रुपये बढ़ाए गए थे, जिसमें आज से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. दिल्ली में 14.2kg सिलेंडर के रेट 913 रुपये हैं. इस साल के पिछले चार महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पांचवीं बार बढ़ाई गई है. इससे पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹2,100 तक हो गई है.

आपके शहर में कितनी है कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में कीमत ₹195.5 बढ़कर ₹2,078.50 हो गई है. इस साल दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पहले ही ₹498 बढ़ चुकी है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे ज़्यादा ₹218 की बढ़ोतरी हुई है, जो ₹2,208 पर पहुंच गई है. खास बात यह है कि इस साल कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹524 की बढ़ोतरी हुई है. मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹196 बढ़कर ₹2,031 पर पहुंच गई है. मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत इस साल ₹499.5 बढ़ गई है. चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹203 बढ़कर ₹2246.50 हो गई है. चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत इस साल ₹507 बढ़ गई है.

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा)कॉमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा)
नई दिल्ली₹913.00₹2,078.50
मुंबई₹912.50₹2,031.00
कोलकाता₹939.00₹2,208.00
चेन्नई₹928.50₹2,246.50
बेंगलुरु₹915.50₹2,153.50
हैदराबाद₹965.00₹2,321.00

दुनियाभर में बढ़ रही फ्यूल की कीमत

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को इंटरनेशनल बेंचमार्क और एक्सचेंज रेट के आधार पर LPG की कीमतें बदलती हैं. वेस्ट एशिया में युद्ध के कारण एनर्जी सप्लाई चेन में रुकावट आने के बाद दुनिया भर में फ्यूल की कीमतें लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई हैं. पेट्रोल-डीजल की बात करें, तो पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.

यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: 1 अप्रैल से घर-घर पहुंचेंगे कर्मी, बिजली-पानी समेत इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?