Home राज्यDelhi हनुमान जयंती : दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी; इस इलाके पर खास नजर

हनुमान जयंती : दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी; इस इलाके पर खास नजर

by Sachin Kumar
0 comment
Security heightened Delhi Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti : दिल्ली में हनुमान जयंती की शोभायात्रा को ध्यान रखकर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने का फैसला किया गया है. यह यात्रा करीब चार साल बाद होने जा रही है, ऐसे में प्रशासन हाई अलर्ट पर हो गया है.

Hanuman Jayanti : हनुमान जयंती के अवसर पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 2 अप्रैल को निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर हो गई है. यह शोभा यात्रा पीएस महेंद्र पार्क क्षेत्र के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर शाह आलम बंद रोड तक निकाली जाएगी. लंबे समय से प्रतिबंधित इस यात्रा को आखिरकार अनुमति मिल गई है और कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच यह करीब 2 किलोमीटर की यात्रा निकाली जाएगी.

10 कंपनियों को किया जाएगा तैनात

पूरे रूट पर शांति व्यवस्था को स्थापित करने के लिए करीब 10 कंपनियों को तैनात किया जाएगा. प्रशासन का उद्देश्य है कि इस कार्यक्रम को सुरक्षित और शांति के साथ पूरा करवाया जाए. ऐसे में प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती भी है. इसके लिए प्रशासन ने रूट का मुआयना कर सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी रखने का फैसला किया है. इसके अलावा यात्रा के दौरान यातायात और क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.

अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस

हनुमान जयंती के अवसर पर प्रशासन ने पूरे रूट को छावनी में बदलने का फैसला किया है. सुरक्षा बलों की 10 कंपनियों विभिन्न जगह तैनात रहेंगी और हर चीज पर बारीकी से नजर रखी जाएगी. इसके अलावा पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शांति बनाने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है. जहांगीरपुरी में पिछली घटनाओं को ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का फैसला किया है. साथ ही सुरक्षा बल जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है.

शोभायात्रा के दौरान हुई थीं हिंसा

बता दें कि साल 2022 में दिल्ली की जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर हिंसा की घटना सामने आई थीं. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. यह घटना 16 अप्रैल, 2022 को उस वक्त हुई, जब इलाके में शोभायात्रा निकाली जा रही थीं. इस दौरान दो समुदाय के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद हिंसा में तब्दील हो गया. इस झड़प में दोनों पक्षों की तरफ से लोग घायल हुए थे. उस दौरान हालात इतने बिगड़ थे कि पुलिस प्रशासन को तैनात करना पड़ा और हल्का लाठी का बल प्रयोग करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- 32वें दिन भी जंग जारी, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया स्ट्रेट हॉर्मुज पर बड़ा बयान; कहा- फ्यूल लेने के लिए खुद जाइए

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?