Home Top News भूकंप से दहला अफगानिस्तानः 8 की मौत, सैकड़ों घर जमींदोज, पाकिस्तान में भी कांपी धरती, अलर्ट

भूकंप से दहला अफगानिस्तानः 8 की मौत, सैकड़ों घर जमींदोज, पाकिस्तान में भी कांपी धरती, अलर्ट

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
भूकंप से दहला अफगानिस्तान, 8 की मौत, सैकड़ों घर जमींदोज, पाकिस्तान में भी कांपी धरती, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में शुक्रवार देर रात भीषण भूकंप से आठ लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों घर जमींदोज हो गए.

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में शुक्रवार देर रात भीषण भूकंप से आठ लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों घर जमींदोज हो गए. उत्तरी और पूर्वी अफगानिस्तान व पश्चिमी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे अफगानिस्तान में आठ लोगों की मौत हो गई. भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सैकड़ों घर तहस-नहस हो गए. बताया जाता है कि यह क्षेत्र भूकंपीय रूप से अत्यधिक सक्रिय है. हाल के वर्षों में भूकंप के कारण हजारों मौत हुई है. यूरो-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र अफगान शहर कुंदुज से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में हिंदू कुश पर्वत शृंखला में था.

काबुल के गवर्नर के प्रवक्ता हफीजुल्लाह बशारत ने कहा कि राजधानी के बाहरी इलाके में एक घर गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया. उन्होंने कहा कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट पर

काबुल भूकंप के केंद्र से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है. भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था, जिससे अफगानिस्तान और पाकिस्तान का बड़ा हिस्सा हिल गया. पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान में इस्लामाबाद, पेशावर, चित्राल, स्वात और शांगला शहरों और कस्बों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप से पाकिस्तान में क्षति या घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी. अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने कहा कि काबुल और प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है.

पिछले अगस्त में पूर्वी अफगानिस्तान के सुदूर पहाड़ी हिस्से में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे. सैकड़ों गांव तबाह हो गए थे और लोग मलबे में दब गए. सबसे ज्यादा मौत कुनार प्रांत में हुईं, जहां लोग आम तौर पर घाटियों के किनारे लकड़ी और मिट्टी-ईंट के घरों में रहते हैं.

नवंबर में भी आया था 6.3 तीव्रता का भूकंप

इसके पहले नवंबर में उत्तरी अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई और 950 से अधिक लोग घायल हो गए. भूकंप से ऐतिहासिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचा, जिसमें मजार-ए-शरीफ शहर में अफगानिस्तान की प्रसिद्ध ब्लू मस्जिद और खुल्म में बाग-ए-जहां नामा पैलेस भी शामिल है. 7 अक्टूबर, 2023 को पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद आए तेज झटकों ने हजारों लोगों की जान ले ली.

अफगानिस्तान में अक्सर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं. खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में. अफगानिस्तान में भूकंप का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में होता है, क्यों कि कई घर मिट्टी की ईंटों और लकड़ी से बने होते हैं, जिससे ये घर भूकंप के झटके नहीं सह पाते हैं और जान-माल का काफी नुकसान हो जाता है.

ये भी पढ़ेंः तिब्बत में भूकंप ने मचाई तबाही! 126 लोगों की हुई मौत, सौ से ज्यादा आफ्टरशॉक ने भी डराया

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?