Donald Trump Ultimatum: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि उनकी डेडलाइन तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो वे ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले तेज कर देंगे और ईरान को नर्क बना देंगे.
6 April, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को गाली-गलौज भरी नई धमकी दी कि अगर ईरान ने उनकी डेडलाइन तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो वे ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले तेज कर देंगे. इसके बाद ट्रंप ने हमला करने का टाइम भी बता दिया. आज सोमवार को भी तेहरान पर एयर स्ट्राइक की गई है. ईरानी मीडिया ने बताया कि सोमवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में एक शहर में एक रिहायशी बिल्डिंग पर एयरस्ट्राइक हुई, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए.
ट्रंप ने बताया हमले का टाइम
ट्रुथ सोशल पोस्ट में, ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की कसम खाई और कहा कि अगर ग्लोबल ट्रेड के लिए जरूरी होर्मुज स्ट्रेट मंगलवार तक नहीं खोला गया तो देश “नर्क में जी रहा होगा.” उन्होंने लिखा, मंगलवार को दिन ईरान के लिए ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ एकसाथ होगा. उन्होंने इस पोस्ट में ईरान के लिए कई गाली-गलौज वाले शब्ध इस्तेमाल किए. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने दूसरा पोस्ट किया और जिसमें उन्होंने लिखा ‘ मंगलवार रात 8 बजे’.
ट्रंप ने पहले भी ऐसी डेडलाइन जारी की हैं, लेकिन हर बार अपनी डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है, हालांकि इस बार उनके शब्दों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है, इसलिए माना जा सकता है कि ट्रंप ने डेडलाइन खत्म होने के बाद ईरान के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर प्लांट को तबाह करने का काम करेंगे.
तेहरान में 13 की मौत
ट्रंप की धमकियों के बीच तेहरान में एयर स्ट्राइक हुई है. ईरानी मीडिया ने बताया कि सोमवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में एक शहर में एक रिहायशी बिल्डिंग पर एयरस्ट्राइक हुई, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए. सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी और नूर न्यूज ने इस्लामशर के पास हुए इस हमले की खबर दी. यह साफ नहीं था कि बिल्डिंग पर हमला क्यों किया गया न तो इजराइल और न ही अमरिका ने सोमवार सुबह हुए हमलों की जिम्मेदारी ली, लेकिन ये हमले ट्रंप के ईरान को गाली-गलौज वाली धमकी देने के बाद हुए हैं.
यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया
सोमवार सुबह हुए एयरस्ट्राइक में तेहरान में शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को भी निशाना बनाया गया. ईरानी मीडिया ने हमलों और वहां की बिल्डिंगों को हुए नुकसान के साथ-साथ कैंपस के बगल में एक नैचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन साइट को भी रिपोर्ट किया. यह तुरंत साफ नहीं था कि यूनिवर्सिटी के ग्राउंड पर क्यों निशाना बनाया गया था, जो स्टूडेंट्स से खाली है क्योंकि युद्ध ने देश के सभी स्कूलों को ऑनलाइन क्लास में जाने पर मजबूर कर दिया है.
यह भी पढ़ें-पाकिस्तान का बड़ा दावा, कहा- अफगान में चलाए जा रहे ऑपरेशन में 800 आतंकियों को ढेर किया
News Source: PTI
