Home Latest News & Updates UP में एक्सीडेंट की लगी कतार! मैनपुर, मुजफ्फरनगर और देवरिया में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत; 3 घायल

UP में एक्सीडेंट की लगी कतार! मैनपुर, मुजफ्फरनगर और देवरिया में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत; 3 घायल

by Sachin Kumar
0 comment
7 Dead Road Accidents Mainpuri Muzaffarnagar and Deoria

UP Accident News : यूपी के तीन जिलों में सड़क हादसे की खबर सामने आई है. इन तीन जगहों पर हुए एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप घायल हुए हैं.

UP Accident News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, मुजफ्फनगर और देवरिया जिलों की अलग-अलग जगहों पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. इन सभी जगहों पर हुए एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ये सभी घटनाएं मंगलवार की रात में हुई. मैनपुरी में कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत देवी रोड पर शीतला देवी मंदिर के पास एक पिकअप गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को सामने से भयंकर टक्कर मार दी. इस दौरान एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत

मृतकों में फिरोजाबाद के रहने वाला धर्मेंद्र सिंह (50) और उनकी पत्नी बेबी (48) और तावेपुर गांव के संजय सिंह (40) शामिल थे. ये तीन एक दोपहिया वाहन पर सवार होकर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे और बीच रोड पर ही यह हादसा हो गया. पुलिस ने बताया कि पिकअप और एक वैगन आर कार एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे. उसी दौरान पिकअप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह मोटरसाइकिल से टकरा गई. दोपहिया पर सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

टक्कर मारकर ड्राइवर हुआ फरार

वहीं, मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में राजबहा रोड पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक दूसरी महिला घायल हो गई. सर्किल ऑफिसर ने बताया कि पीड़ित महिलाएं रोड पर पैदल चल रही थीं और उस दौरान कार ने टक्कर मार दी. इसके बाद वह इमराना नहर में जा गिरी. वहीं, दोनों में से एक महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और उन्होंने ड्राइवर के लिए खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला. हालांकि, पुलिस की आरोपी को ढूंढने की कोशिश जारी है.

पांच में से तीन लोगों की हुई मौत

तीसरी घटना देवरिया जिले में हुई है. मंगलवार की रात बगोचघाट इलाके में एक पेड़ से टकरा हो गई और तीन लोगों की मौत हो गई. साथ ही दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बिहार में रजिस्टर्ड एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे एक पड़े से टकराई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे. उनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायलों को देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया.

यह भी पढ़ें- वाराणसी में नमो-नमो, PM ने की काशी विश्वनाथ में पूजा अर्चना, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?