Home Latest News & Updates कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनकी बंगाल चुनाव में एंट्री कटा बवाल, TMC प्रताशी को दी थी चुनौती

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनकी बंगाल चुनाव में एंट्री कटा बवाल, TMC प्रताशी को दी थी चुनौती

by Sachin Kumar
0 comment
Who is IPS Ajay Pal Sharma

West Bengal : आईपीएस अधिकारी अजय पाल को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया है. यहां पर वह अभिषेक बनर्जी के करीब माने जाने वाले टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए दिखाई दिए.

West Bengal : पश्चिम बंगाल चुनाव की दूसरे फेज की वोटिंग से पहले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर आईपीएस अजय पाल शर्मा सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चाओं में आने का कारण कोई एनकाउंटर नहीं है बल्कि चुनावी मौसम में बंगाल में उनकी तैनाती को लेकर है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह टीएमसी के एक प्रत्याशी को कड़ी चेतावनी दे रहे थे.

अजय पाल को बनाया पर्यवेक्षक

मामला यह है कि अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल का पर्यवेक्षक बनाया गया है. वह अपने सख्त प्रशासनिक फैसले और तत्काल एक्शन के लिए जाने जाते हैं. वहीं, दूसरी वोटिंग से पहले उन्हें परगना में तैनात किया गया है और यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है. यहां पर टीएमसी काफी मजबूत और किसी भी प्रत्याशी को बिना प्रचार के जिताने का दम रखती है. इसी बीच अजय पाल की यहां पर तैनाती को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

टीएमसी प्रत्याशी को दी खुली चुनौती

अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक शर्मा के गढ़ से टीएमसी के प्रत्याशी जहांगीर खान के घर जाकर उनके समर्थकों को चेतावनी दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जहांगीर का नाम लेकर कह रहे हैं कि उसे समझा देना अगर उसने लोगों को दोबारा धमकाने की कोशिश की तो उसे ढंग से समझा देंगे. साथ ही किसी और ने बदमाशी की तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा.

लोगों की तरफ से प्रशासन को शिकायत आ रही थी कि प्रत्याशी की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है. इसके बाद ही आईपीएस अजय पाल टीएमसी प्रत्याशी के घर पर पहुंचे थे. यहां पर वह कड़ी चेतावनी देकर आए कि अगर किसी ने लोगों धमकाने की कोशिश की तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा.

कौन हैं आईपीएस ऑफिसर?

आईपीएस अधिकारी अजय पाल 2011 में यूपी कैडर के अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे. उनकी सीएम योगी के पसंदीदा अफसरों के रूप में गिनती होती है. अपने सख्त प्रशासनिक फैसले की वजह से उन्हें यूपी का सिंघम कहा जाता है. इसके अलावा उनकी कार्यशैली की वजह से काफी सुर्खियों में बने रहते हैं और कई दफा एनकाउंटर को लेकर भी चर्चाओं में आ जाते हैं.

अजय पाल मूल रूप से लुधियाना के रहने वाला हैं और पुलिस सेवा में आने से पहले वह पेशे से डॉक्टर थे. उन्होंने डेंटल साइंस की पढ़ाई की है और वर्तमान में वह प्रयागराज में ज्वाइंट सीपी के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर में भी तैनात रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर भिड़े पक्ष-विपक्ष, CM धामी ने विपक्ष के विरोध की तुलना रावण के ‘अहंकार’ से की

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?