Home Top News TMC-BJP के कार्यकर्ताओं ने लगाए एक-दूसरे के खिलाफ नारे, सुवेंदु ने केंद्र से कर दी ये मांग

TMC-BJP के कार्यकर्ताओं ने लगाए एक-दूसरे के खिलाफ नारे, सुवेंदु ने केंद्र से कर दी ये मांग

by Sachin Kumar
0 comment
TMC BJP workers raised slogans against each other

West Bengal : पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग में 142 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इस दौरान इस चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर अखाड़ा बन गया है. यहां पर BJP और TMC के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.

West Bengal : पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे फेज की वोटिंग हो रही है. इसी बीच हिंसक घटनाओं को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं और बताया जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं पर हमला कर दिया है. इसी कड़ी में कोलकाता के कालीघाट इलाके में उस वक्त काफी तनाव बढ़ गया, जब बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ पर गए और वहां पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा. वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु ने चुनाव आयोग से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है.

सुवेंदु के खिलाफ TMC कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर यह भी आरोप लगाया कि वे बाहरी लोग हैं जो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना कालीघाट के जय हिंद भवन के पास हुई. इस दौरान भवानीपुर क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का वह दौरा कर रहे थे और मतदान की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेने पहुंचे थे. इसी कड़ी में वह कालीघाट इलाके पहुंचे, जहां उनके खिलाफ टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘जय बांग्ला’ और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. वहीं, इसके जवाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए, जिसके बाद यह इलाका राजनीतिक रूप से संवेदनशील बन गया.

पोलिंग बूथ पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ता

इसी बीच पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए काफी मेहनत की. इस दौरान दोनों तरफ से नारों की गूंज तेज हो गई और वह पोलिंग बूथ पर इकट्ठा हो गए. दूसरी तरफ सुवेंदु ने इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों को फोन किया और इस मामले की शिकायत की. इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन पर हमला हुआ है और बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है.

टीएमसी नहीं चाहती निष्पक्ष चुनाव हो

इस पूरे घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझ पर हमला किया गया है. यहां पर तत्काल प्रभाव से केंद्रीय बलों के अतिरिक्त जवानों को भेजा जाना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता विपक्ष और मतदाताओं को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही टीएमसी के समर्थक जानबूझकर ऐसा माहौल बना रहे हैं ताकि वह गड़बड़ी कर सकें. सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी चाहती है कि पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक भवानीपुर में निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान न हो सके.

BJP के आरोपों को TMC ने किया खारिज

वहीं, TMC ने कहा कि स्थानीय लोग अधिकारी के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे थे और बीजेपी जो आरोप लगा रही है वह पूरी तरह गलत है. बता दें कि सुवेंदु अधिकारी सुबह से भवानीपुर के कई बूथ इलाकों का दौरा कर रहे हैं. इस चुनाव में यह सीट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, विधानसभा चुनावों के दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है और भवानीपुर इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला चुनावी अखाड़ा बन गया है, क्योंकि यहां पर सुवेंदु और ममता के बीच सीधा मुकाबला है.

यह भी पढ़ें- बंगाल में फेज-2 की वोटिंग जारी, सुबह11 बजे तक 39.97 % हुआ मतदान, कई जगहों पर हिंसा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?