Home Top News West Bengal : Exit Poll के नतीजों में बनी BJP की सरकार! जानें दीदी को कितनी मिली सीट?

West Bengal : Exit Poll के नतीजों में बनी BJP की सरकार! जानें दीदी को कितनी मिली सीट?

by Sachin Kumar
0 comment

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग हो गई है. अब लोगों में इस बात की दिलचस्पी है कि राज्य में इस बार किसकी सरकार बनेगी? क्या दीदी वापसी करेगी या फिर बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी.

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान करने का ऐलान किया था. अब दूसरे चरण की वोटिंग भी खत्म हो गई है. इस फेज में 142 सीटों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ. इसी बीच अब सभी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बंगाल में इस बार कौन सत्ता पर काबिज होगा. हर कोई जानना चाहता है कि बंगाल में दीदी का जादू चलेगा या फिर पहली बार राज्य में बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है.

बंगाल में 294 सीटों पर मतदान किया गया है और राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का बहुमत चाहिए होता है. अगर हम एग्जिट पोल की नतीजों की तरफ देखें तो दीदी की सरकार की विदाई हो रही है और बीजेपी की बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होने जा रही है. साथ ही इस चुनाव के परिणामों को देखने के लिए पाठकों को 4 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा.

ऐसे हैं एग्जिट पोल के नतीजे!

मैट्रिज

  • TMC- 125-140
  • BJP- 146-161
  • अन्य- 6-10

पोल डायरी

  • TMC- 99-127
  • BJP- 142-171
  • अन्य- 5-9

चाणक्य स्ट्रैटजीज

  • TMC- 130-140
  • BJP- 150-160
  • अन्य- 6-10

प्रजा पोल

  • TMC- 85-110
  • BJP- 178-208
  • अन्य- 0-0

पीपल्स पल्स

  • TMC- 177-187
  • BJP- 95-110
  • अन्य- 1-4

पी- मारक्यू

  • TMC- 118-138
  • BJP- 150-175
  • अन्य- 2-6

जनमत पोल्स

  • TMC- 195-205
  • BJP- 80-90
  • अन्य- 4-9

जेवीसी

  • TMC- 131-152
  • BJP- 138-159
  • अन्य- 2-4

क्या दीदी को मिलेगी करारी शिकस्त?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार चौंकाने वाले हैं. सामने आए 8 सर्वे में से 5 में बीजेपी की बहुमत के साथ सरकार बन रही है. प्रजा पोल ने तो सबसे ज्यादा (178-208 सीटें) सीटों के साथ बीजेपी की बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है. इसके अलावा पोल डायरी, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पी-मारक्यू, मैट्रिज, और जेवीसी जैसी एजेंसियों ने बीजेपी की सरकार बनाने की बात कही है. इन सभी आंकड़ों की तरफ देखा जाए तो बीजेपी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. तृणमूल को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- बंगाल में फेज-2 की वोटिंग जारी, शाम 5 बजे तक 89.99% हुआ मतदान, कई जगहों पर हिंसा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?