Home Latest News & Updates ICSE और ISC का रिजल्ट जारी, दोनों में लड़कियों ने मारी बाजी, वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें स्कोर

ICSE और ISC का रिजल्ट जारी, दोनों में लड़कियों ने मारी बाजी, वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें स्कोर

by Neha Singh
0 comment
ICSE - ISC Result Declared

ICSE – ISC Result Declared: CISCE ने ISC (12वीं) और ICSE (10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां जानें आप अलग-अलग तरीकों से रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं.

30 April, 2026

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ISC (12वीं) और ICSE (10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है. CISCE ने 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया है. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. ISC एग्जाम में कुल 99.13 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए. लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48% है, जबकि लड़कों का 98.81% है. वहीं, ICSE एग्जाम में कुल 99.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए. लड़कियों का पास प्रतिशत 99.46% है, जबकि लड़कों का 98.93% . इसलिए, हम कह सकते हैं कि इस साल के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया.

वेबसाइट क्रैश होने पर चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं-12वीं क्लास के लाखों स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन कर रहे हैं, जिससे ICSE-ISC की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो रही है और स्टूडेंट्स को परेशानी हो रही है. ऐसे में डिजिलॉकर, उमंग ऐप और SMS जैसे ऑप्शन के जरिए भी बच्चे रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए, स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए इंडेक्स नंबर, यूनिक ID और जन्मतिथि की जरूरत होगी. चलिए जानते हैं डिजिलॉकर, उमंग ऐप और SMS रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं.

DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले, स्टूडेंट्स DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में ऐप डाउनलोड करें.
  • स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके DigiLocker में लॉग इन करना होगा.
  • अब CISCE बोर्ड रिजल्ट सेक्शन में जाएं.
  • CISCE बोर्ड क्लास 10/12 रिजल्ट लिंक पर जाएं और जरूरी डिटेल्स डालें.
  • इसके बाद रिजल्ट खुल जाएंगे. रिजल्ट चेक करके सेव कर लें.

UMANG ऐप पर रिजल्ट कैसे चेक करें

  • UMANG ऐप का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक करने के लिए, सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, ‘CISCE ICSE/ISC Results’ सर्च करें.
  • CISCE रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स डालें.
  • फिर सबमिट करें.
  • रिजल्ट खुलने पर इसे डाउनलोड कर लें.

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

SMS से ICSE (क्लास 10) रिजल्ट पाने के लिए, ‘ICSE Results’ टाइप करें, उसके बाद एक स्पेस और अपनी सात अंकों की यूनिक ID टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेज दें. वहीं ISC (क्लास 12) रिजल्ट चेक करने के लिए ‘ISC Results’ टाइप करें और स्पेस के बाद अपना यूनीक ID टाइप करके सेम नंबर पर भेज दें.

यह भी पढ़ें- कैसे बनते हैं कॉलेज के प्रोफेसर और असिसटेंट प्रोफेसर, कोर्स से लेकर सैलरी तक, जानें पूरा रोडमैप

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?