Home Latest News & Updates L&T Dividend: अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट के साथ जानें कब खाते में आएंगे पैसे

L&T Dividend: अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट के साथ जानें कब खाते में आएंगे पैसे

by Live Times
0 comment
L&T Dividend

L&T Dividend: साल 2023 अगस्त में L&T ने 6 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 24 रुपये का डिविडेंड दिया था. जून 2024 में 28 और जून 2025 में 34 रुपये का डिविडेंड मिला था.

L&T Dividend: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेट कंपनियों के तिमाही नतीजे आ रहे हैं. इनमें से कई कंपनियां ऐसी हैं जो अपने पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा भी दे रही हैं. इस बीच देश की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

जी हां, 5 मई को Larsen & Toubro ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए चौथी तिमाही के नतीजे को जारी कर दिया है. कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. इसमें कंपनी ने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. इसके साथ ही कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट के साथ पेमेंट डेट की भी जानकारी दे दी है.

38 रुपये का डिविडेंड

Larsen & Toubro ने अपने तिमाही नतीजों के साथ पात्र शेयरधारकों के लिए 38 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है. जिन निवेशकों के पास इसकी रिकॉर्ड डेट से पहले कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा.
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वह 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू पर 38 रुपये का डिविडेंड देगी.

रिकॉर्ड और पेमेंट डेट

Larsen & Toubro ने 38 रुपये के इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की भी जानकारी दी है. कंपनी ने फाइलिंग में बताया है कि इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 22 मई 2026 है. वहीं, पेमेंट की बात करें तो पात्र शेयरधारकों को इस डिविडेंड का भुगतान 10 जून 2026 तक किया जा सकता है. हालांकि, यह बस एक संभावित तारीख है.

L&T Dividend History

L&T Dividend हिस्ट्री की बात करें तो कंपनी ने इस बार जो 38 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है, यह इसका अभी तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है. साल 2023 अगस्त में L&T ने 6 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 24 रुपये का डिविडेंड दिया था. उसके बाद जून 2024 में 28 रुपये और जून 2025 में 34 रुपये का डिविडेंड पात्र शेयरधारकों को मिला था.

L&T Share Price

L&T Share Price की बात करें तो मंगलवार को इस शेयर में 1.07 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. ये शेयर लाल निशान में 4056.15 रुपये पर कारोबार करते हुए दिखे. इसका पिछले 52 हफ्ते का हाई 4440 रुपये और लो 3284.60 रुपये रहा है. कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 5,57,977.05 करोड़ रुपये का है.

यह भी पढ़ें: Share Market: सेंसेक्स में निचले स्तर से 500 अंकों की रिकवरी, निफ्टी 24000 के ऊपर हुआ बंद

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?