Home Latest News & Updates पीएम मोदी ने की सोना न खरीदने की अपील, तो गोल्ड प्राइस में आई गिरावट! ज्वेलरी शेयर भी गिरे

पीएम मोदी ने की सोना न खरीदने की अपील, तो गोल्ड प्राइस में आई गिरावट! ज्वेलरी शेयर भी गिरे

by Amit Dubey
0 comment
Gold Rate Today

Gold Rate Today: गोल्ड की कीमत में जहां गिरावट दिखी है वहीं, सिल्वर के भाव में उछाल है. बीते कारोबारी सत्र में एक किलो चांदी की कीमत 2, 55, 200 रुपये थी. आज इसमें 100 रुपये की तेजी दिखी है.

Gold Rate Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव लंबा खींचने वाला दिख रहा है क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा, “मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित ‘प्रतिनिधियों’ की प्रतिक्रिया पढ़ी है. मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आई – यह पूरी तरह अस्वीकार्य है!” वहीं, इस तनाव को बढ़ता देख भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से 7 खास अपील की है, जिसमें अगले एक साल तक गोल्ड की खरीदारी न करने की भी अपील की गई है.

पीएम मोदी की इस अपील के बाद आज शेयर बाजार में ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में 10 फीसदी से अधिक तक की गिरावट आई है. वहीं, सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है. आज सोने के भाव में पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 800 रुपये से अधिक की गिरावट देखी गई है. आइए जानते हैं कि सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है और इसके साथ ही जानेंगे कि शेयर बाजार में किन ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है.

गोल्ड की कीमत में 800 रुपये की गिरावट

यहां सबसे पहले हम बात गोल्ड की करेंगे. शुक्रवार के बाद आज सोमवार को सोना-चांदी का बाजार खुला है. इसमें गोल्ड के भाव में 800 रुपये से अधिक की गिरावट देखी गई. बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 140 रुपये था, जो आज सोमवार को 1 लाख 50 हजार 277 रुपये के साथ गिरावट पर कारोबार कर रहा है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोनी की कीमत शुक्रवार को 1 लाख 38 हजार 444 रुपये थी, जो आज 1 लाख 37 हजार 654 रुपये पर आ गई है. वहीं, 18 कैरेट वाले 10 ग्राम के गोल्ड की कीमत शुक्रवार 8 मई को 1 लाख 13 हजार 355 रुपये थी, जो आज गिरकर 1 लाख 12 हजार 708 रुपये हो गई है.

चांदी के भाव में उछाल

गोल्ड की कीमत में जहां गिरावट दिखी है वहीं, सिल्वर के भाव में उछाल है. बीते कारोबारी सत्र में एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 55 हजार 200 रुपये थी. आज इसमें 100 रुपये की तेजी दिखी है. सोमवार को चांदी का भाव 2 लाख 55 हजार 300 रुपये प्रति किलो है.

इन ज्वेलरी शेयरों में बड़ी गिरावट

पीएम मोदी के द्वारा देश के नागरिकों से सोने की खरीदारी न करने की अपील के बाद ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. Sky Gold And Diamonds Ltd कंपनी के शेयर में सबसे अधिक 12 फीसदी तक गिरावट देखी गई. अभी दोपहर 1 बजे इस कंपनी के शेयर में 7.71 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. ये शेयर लाल निशान में 499.55 पर कारोबार कर रहे हैं.

सेनेको (Senco Gold Ltd) कंपनी के शेयर में फिलहाल 8.80 फीसदी की गिरावट दिखी और ये शेयर लाल निशान में 333.30 पर कारोबार करते दिखें. Titan Company Ltd. के शेयर में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. कंपनी के शेयर लाल निशान में 4236 पर ट्रेड करते हुए दिखे. Kalyan Jewellers India Ltd के शेयर में अभी 9 फीसदी की सुस्ती दिखी. ये शेयर 386.40 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखे. शेयर संबंधित ये सभी आंकड़ें स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट BSE से लिए गए हैं.

पीएम मोदी की ये 7 अपील

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को मजबूत बनाने के लिए 7 अहम अपीलें की है. इनमें शामिल हैं – जहां भी मुमकिन हो, ‘वर्क फ्रॉम होम’ को प्राथमिकता दें; ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की खपत कम करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट (मेट्रो, बस आदि) का प्रयोग करें; एक साल तक विदेश यात्रा से बचें; स्वदेशी उत्पाद अपनाएं; खाना पकाने के तेल का इस्तेमाल कम करें; प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें; और एक साल तक सोने की खरीदारी कम करें. भारत सरकार ने कहा है कि जिम्मेदारी की सामूहिक भावना भारत को और भी ज्यादा मजबूत और आत्मनिर्भर बना सकती है.

यह भी पढ़ें: भारतीय करेंसी में 139 पैसे की गिरावट, डॉलर के मुकाबले 94.90 पर रुपया; क्या है वजह?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?