Home मनोरंजन बेला चाओ! Money Heist के फैंस के लिए Good News, प्रोफेसर की टोली फिर करेगी Netflix पर धमाका!

बेला चाओ! Money Heist के फैंस के लिए Good News, प्रोफेसर की टोली फिर करेगी Netflix पर धमाका!

by Preeti Pal
0 comment
बेला चाओ! Money Heist के फैंस के लिए Good News, प्रोफेसर की टोली फिर करेगी Netflix पर धमाका!

Money Heist Season 6: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ का अगला यानी छठा सीजन आ रहा है. अगर आप भी इस शो के फैन हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है.

11 May, 2026

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ‘मनी हाइस्ट’ खत्म होने के बाद उदास हो गए थे, तो अब आप फिर खुश हो सकते हैं. अब आप अपने वो फेमस लाल जंपसूट और डाली मास्क ढूंढ कर निकाल लीजिए. दरअसल, नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियली इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि ‘मनी हाइस्ट’ का यूनिवर्स अभी खत्म नहीं हुआ है. स्पेन की गुआडाल्क्विविर नदी के किनारे हजारों की भीड़ के बीच नेटफ्लिक्स ने एक जबरदस्त स्टंट के जरिए ये अनाउंस किया है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने बता दिया कि, ‘धमाका अभी बाकी है’.

नदी के बीच हलचल

हाल ही में स्पेन के सेविले शहर में नेटफ्लिक्स ने एक बड़ा तमाशा किया. हजारों ऑडियन्स ने देखा कि एक नाव, जिस पर लाल जंपसूट और डाली मास्क पहने कई लोग सवार थे. हवा में इस सीरीज का फेमस गाना ‘बेला चाओ’ गूंज रहा था. इसी माहौल के बीच नेटफ्लिक्स ने शोर मचाती भीड़ को बताया कि ‘मनी हाइस्ट’ की कहानियां अभी और आगे बढ़ेंगी. वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक टीज़र क्लिप में कहा गया है कि ‘क्रांति अभी खत्म नहीं हुई है. ला कासा डी पापेल की दुनिया खत्म नहीं हुई है.’ ये मैसेज उन लाखों फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो प्रोफेसर और उनकी टीम के दीवाने हैं.

यह भी पढ़ेंःBox Office पर गदर मचाने के बाद OTT पर इस दिन रिलीज़ होगी Dhurandhar 2, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म

बर्लिन की वापसी

वैसे, ये गुड न्यूज़ ठीक उसी टाइम आई है जब इस सीरीज के सबसे फेवरेट कैरेक्टर्स में से एक ‘बर्लिन’ यानी पेड्रो अलोंसो अपने स्पिन-ऑफ सीरीज के दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं. बर्लिन की नई सीरीज ‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन’ 15 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली रिलीज होने वाली है. हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी ये पूरी तरह क्लियर नहीं किया है कि उनका अगला कदम क्या होगा. क्या ये ‘बर्लिन’ का तीसरा सीजन होगा, किसी नए कैरेक्टर पर बेस्ड स्पिन-ऑफ होगा, या फिर ‘मनी हाइस्ट’ का छठा सीजन? हालांकि, टीज़र के लास्ट में गोल्ड की ईंट को जमीन से खोदकर निकालते हुए दिखाया गया है, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि सीरीज की कहानी आगे बढ़ सकती है.

मनी हाइस्ट का जलवा

अब ये भी जान लीजिए कि, आखिर नेटफ्लिक्स इस सीरीज को आगे बढ़ाने के लिए इतना बेताब क्यों है? जवाब इसके जबरदस्त व्यूअरशिप डेटा में छिपा है. सेविले में हुए इवेंट के दौरान नेटफ्लिक्स ने कुछ चौंकाने वाले आंकड़े शेयर किए. दरअसल, ओरिजनल ‘मनी हाइस्ट’ के 3 सीजन अभी भी नेटफ्लिक्स की ऑल-टाइम टॉप 10 लिस्ट में चौथे, छठे और 7वें नंबर पर हैं. साल 2023 से 2025 के बीच इस सीरीज को 130 करोड़ घंटे देखा गया, जो लगभग 16 करोड़ व्यूज के बराबर है. इसके अलावा ‘बर्लिन’ के पहले सीजन ने रिलीज होते ही 91 देशों में टॉप 10 में जगह बनाई थी. इसे 34 करोड़ घंटे से ज्यादा देखा गया.

क्या है खास?

इस नए अपडेट के साथ नेटफ्लिक्स ने एक ‘सेंट्रल हब’ बनाने की बात कही है. यहां ‘मनी हाइस्ट’ यूनिवर्स से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी. अगर आप भी इस गैंग की अगली चाल का हिस्सा बनना चाहते हैं और किसी भी अपडेट को मिस नहीं करना चाहते, तो तैयार हो जाइए. प्रोफेसर की दुनिया में अभी बहुत से दांव-पेंच बाकी हैं. वैसे, क्या आप इस शुक्रवार को बर्लिन की नई चोरी देखने के लिए तैयार हैं?

यह भी पढ़ेंः मराठी सिनेमा का नया इतिहास, Riteish Deshmukh की Raja Shivaji 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?