Home Latest News & Updates बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार का फोकस, मां को सौंपा 5 महीने का मासूम; सूचना के बाद एक्शन मोड में अधिकारी

बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार का फोकस, मां को सौंपा 5 महीने का मासूम; सूचना के बाद एक्शन मोड में अधिकारी

by Rajeev Ojha
0 comment
Yogi Government Focus Children Safety

UP News : सीएम योगी के नेतृत्व में संचालित महिला कल्याण विभाग की मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चल रही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अब जरूरतमंद बच्चों और परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है.

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में लगातार संवेदनशील और प्रभावी कदम उठा रही है. खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा, गुमशुदा बच्चों की तलाश और पारिवारिक विवाद के चलते मां से अलग हुए मासूमों की मदद को लेकर राज्य सरकार की पहल लगातार असर दिखा रही है. बिजनौर जिले से एक मामला सामने आया है, जहां पर चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रियता के बाद 5 माह के दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां से मिलाया गया.

बच्चे को अपने पास रख पत्नी को घर से दिया था निकाल

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित महिला कल्याण विभाग की मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चल रही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अब जरूरतमंद बच्चों और उनके परिजनों को राहत मिल रही है. 3 मई, 2026 चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सूचना मिली थी कि बिजनौर में परिवारिका विवाद के बाद शहाबुद्दीन नाम के शख्स ने अपने 5 महीने के बच्चे को अपने पास रख लिया और उसके बाद मां को घर से निकाल दिया. मामला बेहद संवेदनशील था, क्योंकि बच्चा बहुत कम उम्र का था और पूरी तरह अपनी मां की देखभाल और मातृ दुग्ध पर निर्भर था. वहीं, सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने इसे गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. बता दें कि योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश में महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

अधिकारियों ने माता-पिता को समझाया

इसी क्रम में चाइल्डलाइन टीम ने बिना देरी किए संबंधित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय थाना के बाल कल्याण अधिकारी से संपर्क किया. संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और दोनों पक्षों से अलग-अलग एवं संयुक्त रूप से बातचीत की. पारिवारिक विवाद का सीधा असर पांच माह के मासूम पर पड़ रहा था. शिशु की उम्र बेहद कम होने के कारण उसे मां की गोद, मातृ दुग्ध और निरंतर देखभाल की जरूरत थी. अधिकारियों ने बच्चे के पिता शहाबुद्दीन को समझाया कि इतनी कम उम्र में बच्चे को मां से अलग रखना उसके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

काउंसलिंग के बाद पिता ने बच्चे को मां के सुपुर्द किया

बाल कल्याण अधिकारियों ने कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं से भी पिता को अवगत कराया. टीम ने काउंसलिंग करते हुए मां फईमा और पिता शहाबुद्दीन के बीच मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का काम किया. इसका नतीजा यह रहा है कि शहाबुद्दीन बच्चे को अपनी पत्नी फईमा को सौंपने के लिए तैयार हो गया. संयुक्त टीम की मौजूदगी में 5 महीने के मासूम को सुरक्षित रूप से उसकी मां की देखरेख में सौंप दिया गया. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि बच्चे को आवश्यक मातृ पोषण और उचित देखभाल मिलती रहे. फिलहाल मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 लगातार ऐसे मामलों में अहम भूमिका निभा रही है.

माता-पिता ने सीएम योगी से लगाई गुहार

गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली फईमा खातून ने बताया कि परिवारिक विवाद के चलते पति शहाबुद्दीन ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था और बच्चा भी छीन लिया था. जिसकी शिकायत उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर की थी। चाइल्ड हेल्पलाइन ने तत्काल मामले को संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की थी. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने मुझे मेरा बच्चा दिला दिया है. जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. फिलहाल, पीड़िता बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई है. उन्होंने बच्चे के पालन-पोषण के लिए सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है.

ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगीः उप निदेशक

महिला कल्याण निदेशालय के उप निदेशक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. बिजनौर में 5 माह के शिशु को उसकी मां से मिलाने का मामला इसी संवेदनशील और प्रभावी कार्यप्रणाली का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि शिशु की कम आयु को देखते हुए उसकी सुरक्षा, पोषण और मातृ देखभाल सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक था. चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बाल कल्याण अधिकारियों के समन्वित प्रयास से मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- सोमनाथ में हर हर महादेव की गूंज! PM ने की महापूजा, 11 तीर्थों के जल से हुआ शिखर का कुंभाभिषेक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?