Home राज्य पीएम मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन

by Farha Siddiqui
0 comment
PM Modi inaugurated Atal Setu

12 January 2024

2024 की शुरूआत, पीएम की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अटल सेतु का उद्घाटन किया है। 17,840 करोड़ रुपये की लागत से अटल सेतु तैयार किया गया है। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल तो है ही, इसके साथ ही देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी कहलाएगा।

आपको बता दें कि मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक का नाम, अब अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु रखा गया है। इस पुल का शिलान्यास दिसंबर 2016 में पीएम मोदी ने किया था. इसके अलावा पीएम मोदी ने प्रदेश को और भी कईं बड़ी सौगातें दी हैं।

अटल सेतु बनने से लोगों को राहत

अटल सेतु लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला पुल है। ये भारत का सबसे लंबा पुल है। ये सबसे लंबे समुद्री पुल के नाम से भी जाना जाएगा। इस पुल के बनने के बाद लोगों को राहत भी मिलेगी, क्योंकि ये मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ेगा, साथ ही मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा। सरकार के मुताबिक, पीएम का विज़न शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना है। 

पीएम की युवाओं से अपील

आज मोदी ने 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करते हुए एक सभा को संबोधित किया, उन्होनें कहा कि वंशवादी राजनीति ने देश को भारी नुकसान पहुंचाया है। पीएम ने युवाओं से जल्द से जल्द खुद को मतदाता के रूप में नामांकित कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की भी हिदायत दी।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?