Home Latest News & Updates आसमान से बरसी आफत: महाराष्ट्र के कई जिलों में ओलों संग भारी बारिश, फसलों को भारी नुकसान, दो की मौत

आसमान से बरसी आफत: महाराष्ट्र के कई जिलों में ओलों संग भारी बारिश, फसलों को भारी नुकसान, दो की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
आसमान से बरसी आफत: महाराष्ट्र के कई जिलों में ओलों के साथ भारी बारिश, फसलों को भारी नुकसान, दो की मौत

Heavy Rain: महाराष्ट्र के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज़ हवा के साथ बेमौसम बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है. सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Heavy Rain: महाराष्ट्र के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज़ हवा के साथ बेमौसम बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है. सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दो लोगों की मौत हो गई है. उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक डिवीजन में बारिश से दो लोगों की मौत हो गई. कलांब, अवसारी, लौकी और चंदोली में भारी बारिश हुई, जबकि पुणे-नासिक राजमार्ग पर जलभराव से यात्रियों को परेशानी हुई. क्षेत्र के किसान कटे हुए प्याज, आलू और चारे की सुरक्षा के लिए दौड़ पड़े, जबकि अंगूर, आम और चीकू जैसी फलों को बड़ा नुकसान हुआ . किसानों ने कहा कि अचानक हुई बारिश से हमें बड़ा नुकसान हुआ है. तैयार स्टॉक खराब हो गया है. उन्होंने बताया कि धुले जिले में 8,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हुई, जबकि सोलापुर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में और भारी बारिश, तेज हवा और संभावित ओलावृष्टि की चेतावनी दी है.

प्रभावित किसानों को मुआवजा

राज्य के राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी. नुकसान का आकलन करने के लिए कई क्षेत्रों में सर्वेक्षण चल रहा है. राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में प्रभाव गंभीर रहा है, जिससे 82,000 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं. राजस्व विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में नासिक, अहिल्यानगर, जलगांव, धुले, बुलढाणा और छत्रपति संभाजीनगर शामिल हैं, जहां खड़ी और कटी हुई रबी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि गेहूं, चना, ज्वार और बाजरा जैसी कटाई के लिए तैयार फसलें कई जगहों पर बर्बाद हो गई हैं, जबकि अंगूर, अनार और आम सहित फलों के बगीचों में फलों की भारी गिरावट देखी गई है. प्याज, टमाटर और मिर्च जैसी सब्जियों को भी नुकसान हुआ है, जलभराव की भी सूचना है.

आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने कहा कि मार्च के आखिरी सप्ताह में बेमौसम बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण व्यापक फसल क्षति हुई है. 1.22 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैली फसलें प्रभावित हुई हैं. केला, गेहूं, मक्का, चना, आम, ज्वार, तरबूज और सब्जियां प्रभावित हुई हैं. बारामती लोकसभा सांसद और राकांपा (सपा) नेता सुप्रिया सुले ने भी चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार के लिए प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पूरे पुणे जिले और आसपास के इलाकों के साथ बारामती लोकसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि और भारी बारिश हुई है. इससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीण इलाकों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है. पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ में भी बेमौसम बारिश के कारण शहरी बाढ़ और स्वच्छता संबंधी समस्याएं पैदा हो गईं, साथ ही रिहायशी इलाकों में बदबूदार नाली का पानी घुसने की खबरें आईं, जिससे निवासियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गईं. अधिकारियों ने कहा कि पुणे जिले के अंबेगांव तालुका में भी गुरुवार दोपहर तेज हवाओं और बिजली के साथ भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जीवन बाधित हो गया और कृषि उपज और ईंट भट्टों दोनों को नुकसान पहुंचा.

ये भी पढ़ेंः कृषि महोत्सवः रायसेन से उठेगी खेती‑किसानी में बदलाव की लहर, ‘बीज से बाजार’ तक का दिखेगा सफर

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?