24 January 2024
चिठ्ठी में उठाई राहुल की सुरक्षा की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। खरगे ने अपने पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा की मांग की है। खरगे ने आरोप लगाया कि राहुल की यात्रा को कईं जगहों पर रोकने की कोशिश की गई। पार्टी के पोस्टर और बैनर तक फाड़ दिए गए। गुवहाटी में भी राहुल की यात्रा को रोकने की कोशिश की गई। जिससे गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई।
खरगे ने कहा कि पुलिस ने उलटा राहुल गांधी पर आरोप लगाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। खरगे के मुताबिक पुलिस ने राहुल पर गुवाहाटी पुलिस पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस के राहुल समेत कईं कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने के बाद खरगे ने शाह को चिठ्ठी लिकखर राहुल को सुरक्षा देने की बात कही है।
गुवहाटी में एंट्री न मिलने से गुस्साए कार्यकर्ता
आपको बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पुलिस ने असम के गुवहाटी में एंट्री करने की इजाज़त नहीं दी थी। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था। उन्होंने विरोध करते हुए शहर के बाहरी इलाके में बने सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ डाला। जिसके बाद असम पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़
