Home विज्ञानप्रौद्योगिकी आज के ही दिन फेसबुक हुआ था लॉन्च

आज के ही दिन फेसबुक हुआ था लॉन्च

by Rashmi Rani
0 comment
Facebook CEO Mark Zuckerberg

4 Feb 2024

तीन दोस्तों ने मिलकर की थी इसकी शुरुआत

आज के समय में टेक्नोलॉजी जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उससे लाइफस्टाइल में काफी चेंजेस आए हैं। इससे लैपटॉप, फोन और इंटरनेट जैसी सुविधाओं ने पूरी दुनिया को आपके सामने एक टेबल पर परोसकर रख दिया है। सोशल मीडिया की लाइफ में 4 फरवरी का दिन विशेष महत्व रखता है। दरअसल, मार्क जुकरबर्ग ने आज यानि की 4 फरवरी के दिन अपने तीन हावर्ड यूनिवर्सिटी के दोस्तों के साथ मिलकर सोशल मीडिया ऐप ‘फेसबुक’ को लॉन्च किया था।

आज मार्क जुकरबर्ग किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। उन्हें दुनिया का लगभग हर इंसान जानता है। फेसबुक एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसने दुनियाभर के लोगों को एक साथ जोड़कर रखा है। जिसका क्रेडिट जुकरबर्ग को दिया जाता है। चलिए जानते हैं फेसबुक को जन्म देने वाले मार्क जुकरबर्ग के बारे में कुछ खास बातें…

  1. आज के दिन मार्क जुकरबर्ग द्वारा दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का लॉन्च हुआ था।
  2. मार्क जुकरबर्ग ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में 2002 में एडमिशन लिया था और दो साल बाद 2004 में पढ़ाई छोड़ दी थी।
  3. मार्क जुकरबर्ग को हॉवर्ड यूनिवर्सिटी ने साल 2013 में मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
  4. जुकरबर्ग ने 4 फरवरी 2004 में फेसबुक ऐप बनाकर तैयार की थी, जिसमें यूजर्स की संख्या बढ़कर 10 लाख तक हो गई थी।
  5. फेसबुक को आज दुनिया के लगभग 2.4 अरब लोग उपयोग करते हैं।
  6. जुकरबर्ग की बीबी का नाम प्रिसिला चान है, दोनों की मुलाकात हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के दौरान हुई जो एक मेडिकल स्टूडेंट थीं।
  7. मार्क जुकरबर्ग दुनिया के 5वें सबसे धनी व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 69 बिलियन डॉलर है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?