15 February 2024
पीएमएलए अदालत का फैसला
रांची की पीएमएलए अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज 22 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोरेन को अदालत से रांची के होटवार में स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया।
सोरेन के वकील राजीव रंजन ने बताया कि, “हेमंत सोरेन को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।”
आपको बता दें कि इससे पहले 2 फरवरी को, अदालत ने सोरेन को पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था। दो बार सात दिन के लिए ईडी की उनकी हिरासत बढ़ाई जा चुकी है।
गौरतलब है कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जेएमएम के मुखिया हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में है। ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय
