Share Market Today: सोमवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे. मार्जिन से जुड़ी चिंताओं और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने के कारण HDFC बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े बैंक शेयरों में भारी बिकवाली हुई थी, जिससे बाजार नीचे आया था.
इस बीच आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुले बाजार में कुछ देर बाद उछाल दिखा और मार्केट हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आया. हालांकि, इस दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रही और कुछ देर बाद सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की गिरावट देखी गई. वहीं, निफ्टी भी लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखा.

सेंसेक्स में 110 अंकों की गिरावट
सबसे पहले 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करते हैं. सोमवार को यह यानी कि 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 442.93 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 77,708.52 पर बंद हुआ था. दिन के दौरान, यह 783.16 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 77,368.29 तक आ गया था. वहीं, आज मंगलवार को सेंसेक्स 77,649.63 के लेवल पर खुला. 9 बजकर 34 मिनट पर इसमें 0.14 फीसदी की गिरावट दिखी और यह लाल निशान में 110.94 अंकों की गिरावट के साथ 77,597.58 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.
इन शेयरों में उछाल और गिरावट
सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में 17 में तेजी दिखी और बाकी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए. टेक महिंद्रा 2.33 फीसदी के उछाल के साथ हरे निशान में 1612.85 पर कारोबार कर रहा था. एशियन पेंट्स की बात करें तो यह 0.76 फीसदी की तेजी दिखाया और 9 बजकर 34 मिनट पर यह 2711.25 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. इनके अलावा एचसीएल टेक में 0.69 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.50 फीसदी, इंडिगो में 0.46 फीसदी की तेजी, इंफोसिस में 0.38 फीसदी की तेजी और आईटीसी में 0.32 प्रतिशत का उछाल दिखा.
अब गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक में 0.95 फीसदी की गिरावट दिखी है. इटरनल में 0.87 प्रतिशत की सुस्ती, एक्सिस बैंक में 0.86 फीसदी की गिरावट, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.71 फीसदी और मारुति में 0.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

निफ्टी की क्या है चाल?
अब बात निफ्टी की करते हैं. सोमवार को 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 95.80 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,238.50 पर बंद हुआ था. आज मंगलवार को यह 24,216.05 के लेवल पर खुला. 9 बजकर 46 मिनट पर निफ्टी में 0.03 फीसदी की गिरावट दिखी. यह 7.40 अंकों की सुस्ती के साथ लाल निशान में 24,231.10 के लेवल (24,300 के नीचे) पर कारोबार करते हुए दिखा. इसके कुल 50 शीर्ष शेयरों में 26 में तेजी और 22 में गिरावट देखी गई. वहीं, 2 शेयर में कोई परिवर्तन नहीं दिखा.
Stock Market: सेंसेक्स 650 अंकों से अधिक लुढ़का, निफ्टी 24200 के नीचे; गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट?
News Source: PTI
