Home Latest News & Updates Stock Market: सेंसेक्स 650 अंकों से अधिक लुढ़का, निफ्टी 24200 के नीचे; गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट?

Stock Market: सेंसेक्स 650 अंकों से अधिक लुढ़का, निफ्टी 24200 के नीचे; गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट?

by Amit Dubey 20 July 2026, 10:24 AM IST (Updated 20 July 2026, 10:47 AM IST)
20 July 2026, 10:24 AM IST (Updated 20 July 2026, 10:47 AM IST)
Stock Market Today

Stock Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ शुरू हुआ है. मार्केट के दो खास इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई है और ये लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आएं हैं.

सेंसेक्स जहां 650 अंकों से अधिक लुढ़का है, वहीं निफ्टी 24200 के नीचे आ गया है. इस दौरान कई शेयरों में तेजी और कई शेयरों में गिरावट भी देखी गई है. आइए इनके बारे में जानते हैं.

सेंसेक्स 683 अंक गिरा

सबसे पहले हम बात सेंसेक्स की करेंगे. 30 शेयरों वाला यह इंडेक्स आज लाल निशान में गिरावट के साथ कारोबार करते हुए दिखा. बीते कारोबारी सत्र यानी कि शुक्रवार को यह 78,151.45 के लेवल पर बंद हुआ था, वहीं आज सोमवार को यह इसी लेवल के साथ अपने मार्केट को शुरू किया. 9 बजकर 46 मिनट पर सेंसेक्स में 0.87 फीसदी की सुस्ती दिखी. यह 683.55 अंक गिरकर 77,467.90 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

ट्रेंट समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 13 शेयरों में तेजी दिखी और बाकी के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. 9 बजकर 46 मिनट पर ट्रेंट में 2.33 फीसदी की तेजी दिखी. यह हरे निशान में 2908 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. एनटीपीसी में 1.17 फीसदी की तेजी दिखी और यह उछाल के साथ 345.80 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

इनके अलावा भारतीय एयरटेल में 1.14 फीसदी का उछाल, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.58 फीसदी की तेजी, एचसीएल टेक में 0.58 फीसदी की तेजी, पावरग्रिड में 0.48 प्रतिशत की तेजी और सनफार्मा में 0.35 प्रतिशत का उछाल दिखा.

एक्सिस बैंक में 5.42 फीसदी की गिरावट

गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो एक्सिस बैंक में सबसे अधिक 5.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 1256.95 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक में 4.63 फीसदी की गिरावट, कोटक बैंक में 2.90 प्रतिशत की सुस्ती, इंडिगो में 1.69 प्रतिशत की गिरावट और मारुति में 1.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

निफ्टी का क्या है हाल?

अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स की करते हैं. बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी 24,334.30 के स्तर पर हरे निशान में बंद हुआ था. आज सोमवार को यह गिरावट के साथ 24,190.05 के लेवल पर कारोबार करते हुए शुरू हुआ. 9 बजकर 39 मिनट पर इसमें 0.69 फीसदी की गिरावट देखी गई. यह लाल निशान में 24,166.95 के लेवल पर ट्रेड करते हुए दिखा. निफ्टी के शीर्ष 50 शेयरों में 28 में तेजी, 21 में गिरावट और एक अपरिवर्तित रहा.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण ब्लू-चिप एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली और अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तीव्र वृद्धि थी. एक्सपर्ट और जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार ने कहा, “एचडीएफसी बैंक ने विशेष रूप से एनआईएम के मोर्चे पर निराश किया है.”

उन्होंने कहा, “बाजार के लिए फिलहाल कुछ चुनौतियां हैं. सबसे बड़ी चुनौती अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत का 90 डॉलर से ऊपर पहुंचना है.” एक्सपर्ट ने आगे कहा, “अगर यह रुझान जारी रहता है, तो ऊर्जा संकट के प्रति भारत की संवेदनशीलता फिर से उभर आएगी, जिसका रुपये और विदेशी निवेश निवेश (एफपीआई) फ्लो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.”

Share Market ने भरी उड़ान, जानें आज बाजार में आई इस हरियाली की 3 सबसे बड़ी वजह

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?