Share Market Today: बीते कारोबारी सत्र बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 77,185.43 पर बंद हुआ. वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 26.45 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,078.50 पर बंद हुआ.
बाजार की यह तेजी आज गुरुवार को भी बनी हुई है. जी हां, आईटी शेयरों की अगुवाई में और इस उम्मीद के चलते कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व उम्मीद से कम मुद्रास्फीति आंकड़ों के बाद आने वाले महीनों में कम आक्रामक मौद्रिक नीति अपना सकता है, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चढ़ गए. 16 जुलाई को मार्केट हरे निशान में खुला और ये दोनों इंडेक्स उछाल के साथ कारोबार करते हुए दिखे. आइए जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी की चाल क्या है और किन शेयरों में तेजी और किनमें गिरावट देखी जा रही है.

सेंसेक्स में 221 अंकों का उछाल
सबसे पहले हम बात 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की करेंगे. आज गुरुवार को यह हरे निशान में 77,388.42 के लेवल पर खुला. 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स में 221.47 अंकों की तेजी दिखी. यह हरे निशान में 0.29 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.
महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 19 शेयरों में तेजी दिखी. एचसीएल टेक 2.33 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में 1195 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिखा. महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.60 फीसदी का उछाल दिखाया और यह हरे निशान में 3132.70 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. इन सभी के अलावा टाइटन में 1.37 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.37 फीसदी, इंफोसिस में 1.33 प्रतिशत, मारुति में 1.25 प्रतिशत, टीसीएस में 0.66 फीसदी और एशियन पेंट्स में 0.60 प्रतिशत की तेजी दिखी.
इन शेयरों में गिरावट
गिरावट वाले शेयरों में अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एल एंड टी, सन फार्मा, इटरनल समेत अन्य शेयर शामिल रहे. अडाणी पोर्ट्स में 0.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 1820.25 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.13 फीसदी की गिरावट, आईसीआईसीआई बैंक में 0.06 प्रतिशत की गिरावट और एनटीपीसी में 0.03 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.

निफ्टी 24100 के पार
50 शेयरों वाले निफ्टी में 0.24 फीसदी की तेजी दिखी है. 9 बजकर 31 मिनट पर यह 57.90 अंकों के उछाल के सात हरे निशान में 24,136.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इसके कुल 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट देखी गई.
एशियाई मार्केट का हाल
वहीं, एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.31 प्रतिशत गिर गया. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स भी नीचे कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स ऊपर कारोबार कर रहा था. बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए.
Stock Market: उछाल के साथ मार्केट का कारोबार, सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी, निफ्टी 24200 के पार
News Source: PTI
