Stock Market Today: भारत और यूके के बीच आज 15 जुलाई से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो गया है. इससे भारत के द्वारा ब्रिटेन को भेजे जाने वाले सामानों पर 99 फीसदी टैरिफ यानी कि एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म हो जाएगी. वहीं, यूके से 99 फीसदी सामान 3 फीसदी के एवरेज टैरिफ पर इंपोर्ट (आयात) होंगे. दोनों देशों को इस डील से काफी फायदा होने वाला है.
इस बीच आज शेयर बाजार ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया है. 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में अभी तक 500 अंकों तक की तेजी दिखी है, वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी 24,200 के पार पहुंच गया है. आइए अब जानते हैं कि शेयर बाजार की चाल क्या है और किन शेयरों में तेजी और किनमें गिरावट देखी है.

सेंसेक्स का अपडेट
सबसे पहले हम 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करेंगे. बीते कारोबारी सत्र में इसमें 500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी. यह मंगलवार को लाल निशान में 77,054.94 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं, आज यह हरे निशान में 77,192.76 के लेवल पर खुला. मार्केट खुलने के कुछ ही समय बाद इसमें 500 अंकों से अधिक की तेजी दिखी. 9 बजकर 33 मिनट पर सेंसेक्स 0.68 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इसमें 525.13 अंकों की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 77,580.07 के स्तर पर ट्रेड करता हुआ दिखा.
सेंसेक्स के 23 शेयरों में तेजी
9 बजकर 34 मिनट के आसपास सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 23 में तेजी दिखी और ये हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए. वहीं, बाकी के 7 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.
उछाल वाले शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनेंस में 2.50 फीसदी की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 1031.65 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. एक्सिस बैंक में 2.02 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इनके अलावा एसबीआई में 1.66 प्रतिशत की तेजी, इंडिगो में 1.57 प्रतिशत की तेजी, इटरनल में 1.54 फीसदी की तेजी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.20 फीसदी की तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.01 प्रतिशत की तेजी देखी गई.
गिरावट वाले शेयरों में इंफोसिस भी दिखा, जिसमें 1.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह लाल निशान में 1080 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, टीसीएस में 1.04 फीसदी, पावरग्रिड में 0.51 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.44 फीसदी, टाटा स्टील में 0.32 फीसदी और एनटीपीसी में 0.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी की चाल
अब बात शीर्ष 50 शेयरों वाले निफ्टी की करेंगे. बीते कारोबारी सत्र में यह लाल निशान में गिरावट के साथ 24,052.05 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था. वहीं, आज बुधवार को निफ्टी हरे निशान में 24,085.85 के लेवल पर कारोबार करते हुए खुला.
9 बजकर 46 मिनट पर निफ्टी में 0.63 फीसदी की तेजी दिखी. यह 151.10 अंकों के उछाल के साथ हरे निशान में 24,203.15 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. इसके शीर्ष 50 शेयरों में 37 में तेजी और 13 में गिरावट देखी गई.
एक्सपर्ट ने क्या कहा?
एक्सपर्ट और एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पलविया ने कहा, “वैश्विक संकेत रात भर में अपेक्षाकृत अनुकूल हो गए. जून के सीपीआई आंकड़ों के उम्मीद से कमजोर रहने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई, एसएंडपी 500 में 0.38 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.90 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे फेडरल रिजर्व की अधिक उदार नीति की उम्मीदें मजबूत हुईं.”
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से प्रस्तावित 20 प्रतिशत पारगमन शुल्क (transit fee) वापस लेने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर 85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई.
Share Market: सेंसेक्स में 450 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24100 के नीचे; इन शेयरों में दिखी तेजी
News Source: PTI
