Share Market Today: शेयर मार्केट में शुक्रवार की शुरुआत इन्वेस्टर्स के लिए शानदार रही. दुनिया भर के कमजोर हालातों के बावजूद इंडियन स्टॉक मार्केट ने बढ़िया प्रदर्शन किया. सेंसेक्स 600 से ज्यादा पॉइन्ट्स की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा. वहीं, निफ्टी भी 24,200 के लेवल को पार करने में सक्सेसफुल रहा. इस तेजी के पीछे आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शानदार रिजल्ट, रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों को लेकर बढ़ी उम्मीदें और बड़े शेयर्स में वैल्यू बाइंग जैसे कई कारण रहे.
मार्केट में हरियाली
आज सुबह करीब 9:55 बजे बीएसई सेंसेक्स 623.67 पॉइन्ट यानी 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,810.54 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 50 भी 167.15 पॉइन्ट यानी 0.69 प्रतिशत चढ़कर 24,239.90 के लेवल पर पहुंच गया. हालांकि, इस तेजी के बावजूद बाजार की तस्वीर पूरी तरह मजबूत नहीं दिखी. एनएसई पर बढ़ने वाले शेयर्स 1,212 रहे. वहीं, 1,967 शेयर्स में गिरावट दिखी. इसका मतलब ये है कि तेजी बड़े शेयर्स में देखने को मिली, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियां प्रेशर में रहीं.
बाजार का सबसे बड़ा हीरो
आज की तेजी में सबसे बड़ा हाथ आईटी सेक्टर का रहा. टेक महिंद्रा के जून तिमाही के रिजल्ट उम्मीद से बेहतर रहे. इससे पूरे आईटी सेक्टर में पॉजिटिव माहौल बन गया. कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ, बढ़िया मार्जिन और स्ट्रॉन्ग डील्स के दम पर इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाया. इसका असर पूरे सेक्टर पर देखने को मिला. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.29 प्रतिशत तक चढ़ गया. आईटी शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज करीब 2.29 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.15 प्रतिशत, इंफोसिस 1.79 प्रतिशत और टीसीएस 1.65 प्रतिशत तक मजबूत हुए. इन चारों कंपनियों ने बाजार की तेजी को मजबूती देने में बड़ा रोल प्ले किया.
सेंसेक्स में 200 अंकों का उछाल, निफ्टी 24100 के पार, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत इन शेयरों में तेजी
जियो फाइनेंशियल
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर लगभग 5 प्रतिशत तक उछल गए. दरअसल, कंपनी ने 156 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी के साथ अच्छा नेट प्रोफिट किया. वहीं, रेवेन्यू में भी 227 प्रतिशत की मजबूती हुई. ब्याज से होने वाली इनकम और फीस बेस्ड बिजनेस में तेजी ने कंपनी की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाया.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिजल्ट
रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिजल्ट का इंतजार भी बाजार में हरियाली की एक बड़ी वजह बना. रिजल्ट से पहले ही कंपनी के शेयर करीब 2 प्रतिशत तक मजबूत हो गए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल बिजनेस में बेहतर परफॉर्मेंस रिलायंस के प्रोफिट को सहारा दे सकता है. साथ ही कंपनी का बिजनेस मॉडल मिडिल ईस्ट से जुड़े तनाव के असर को काफी हद तक बैलेंस कर सकता है.
बड़े शेयर्स पर भरोसा
हाल के दिनों में बाजार में आई गिरावट के बाद इन्वेस्टर्स ने बड़े और स्ट्रॉन्ग शेयरों में दोबारा खरीदारी शुरू की. इसे वैल्यू बाइंग कहा जाता है, यानी ऐसे शेयर खरीदना जो गिरावट के बाद अच्छी कीमत पर मिल रहे हों. इसी के साथ निफ्टी ने 24,200 का लेवल भी पार कर लिया. बाजार की तेजी में बैंकिंग शेयरों ने भी साथ दिया. निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 0.58 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.76 प्रतिशत तक चढ़ा. एचडीएफसी बैंक के शेयर्स में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही. जहां एक तरफ बड़े शेयर्स में शानदार खरीदारी देखने को मिली, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप प्रेशर में रहे. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.41 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.85 प्रतिशत तक फिसल गया.
News Source: PTI
लगातार चौथे दिन रुपया धड़ाम! आखिर क्यों कमजोर हो रही भारतीय करेंसी? एक्सपर्ट से जानें वजह
