Home व्यापार Stock Market Update: विदेशी फंड की भारी निकासी के बीच शेयर बाजार में छाई मायूसी

Stock Market Update: विदेशी फंड की भारी निकासी के बीच शेयर बाजार में छाई मायूसी

by Preeti Pal 9 May 2024, 5:43 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:52 PM IST)
9 May 2024, 5:43 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:52 PM IST)
share market

Stock Market Update: आज स्टॉक मार्केट में तेज गिरावट देखी गई. विदेशी फंटी की निकासी के बीच शेयर मार्केट में आज मायूसी छाई रही.

09 May, 2024

Stock Market Update: बहुत ज्यादा हलचल वाले कारोबारी सेशन और विदेशी फंड की भारी निकासी के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को तेज गिरावट देखी गई. तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,062 अंक गिरकर 72,404 पर बंद हुआ और एनएसई निफ्टी 345 प्वॉइंट फिसल कर 21,957 पर बंद हुआ.

इन शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लुढ़के, वहीं टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे शेयर सबसे ज्यादा बढ़त में रहे. सेक्टरों के मोर्चे पर तेल और गैस, मैटल, एफएमसीजी, फार्मा और रियलिटी को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि ऑटो मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ.

ऐसा रहा एशियाई बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा. हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त साथ, जबकि जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट लुढ़क कर बंद हुए. यूरोपीय सेंट्रल बैंक के ब्याज दर फैसले से पहले गुरुवार को वहां के बाजार थोड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि बुधवार को वॉल स्ट्रीट ने सेशन घाटे के साथ बंद किया. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 6669 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?