Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में हुए हमले के मामले में करीब डेढ़ साल बाद बड़ा अपडेट सामने आया है. बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने के आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने शुक्रवार को अदालत में अपना रुख स्पष्ट किया. आरोपी ने अदालत में अपना गुनाह कबूल करने की इच्छा जताई है. घटना के बाद से ही शरीफुल इस्लाम फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.
अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी
शरीफुल के वकील ने बताया कि उन्होंने अपना गुनाह कबूल करने की इच्छा जताते हुए अदालत से नरमी बरतने की अपील की है. कोर्ट ने आरोपी की अर्जी पर वकील की तरफ से जवाब मांगा है और अब मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी.
BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
इस महीने की शुरुआत में एडिशनल सेशंस जज जीपी देशमुख ने इस्लाम के खिलाफ आरोप तय किए, जिससे ट्रायल का रास्ता साफ हो गया. हमला करने वाले आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत ‘घातक हथियार का इस्तेमाल करने के लूटपाट’ गंभीर चोट पहुंचाने, घर में जबरन घुसने के साथ-साथ फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए.
सैफ अली खान होटल विवाद: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पर कोर्ट हुआ सख्त, वारंट जारी करने की चेतावनी
लीलवती अस्पताल में कराया गया था भर्ती
अदालत ने अभियोजन पक्ष से जवाब दाखिल करने को कहा और सुनवाई 11 सितंबर तक के लिए टाल दी है. इस महीने शुरुआत में एडिशनल सेशंस ने इस्लाम के खिलाफ आरोप तय किए, जिससे ट्रायल का रास्ता साफ हो गया. बता दें कि 16 जनवरी, 2025 को बांद्रा के एक पॉश इलाके में स्थित अपने 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में सैफ अली खान को एक शरिफुल इस्लाम ने कई बार चाकू मारा. इसके बाद 54 वर्षीय एक्टर की लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी हुई और पांच दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.
जानें क्या बोले थे सैफ अली खान?
हमला होने के बाद सैफ अली खान ने कहा कि मैं उस आदमी को माफ करना चाहता था. मुझे लगता है कि उसने बहुत बड़ी गलती की और मुझे नहीं लगता कि वह झगड़ा करना चाहता था. मैं उसे खुशी-खुशी माफ कर देता, लेकिन जिस तरह से उसने मेरे ऊपर हमला करने की कोशिश की उसे भूल पाना बहुत मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा कि यह अमीर और गरीब का मामला है. इसी असमानता की वजह से यह घटना घटी.
Vande Mataram पर फिर छिड़ी बहस, Kangana Ranaut ने सैफ अली खान की मम्मी को दिया करारा जवाब
News Source: PTI
