Home अपराध Delhi Youngman Murder: बेटे को किया फोन तो आवाज सुनकर चौंक गई मां, कुछ घंटे बाद लाश में तब्दील हुआ ‘लाल’

Delhi Youngman Murder: बेटे को किया फोन तो आवाज सुनकर चौंक गई मां, कुछ घंटे बाद लाश में तब्दील हुआ ‘लाल’

by Live Times 31 May 2024, 10:20 AM IST (Updated 30 August 2025, 1:08 PM IST)
31 May 2024, 10:20 AM IST (Updated 30 August 2025, 1:08 PM IST)
Delhi Youngman Murder

Delhi Youngman Murder: देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुवार की रात को 25 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई.

31 May, 2024

Delhi Youngman Murder: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में गुरुवार रात 25 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन को रात 10:51 बजे घटना की सूचना दी गई. घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने जौहर अब्बास को घायल हालत में पाया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीडीपी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है.

शरीर पर चाकू के कई निशान

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है। उसके साथ लूटपाट नहीं हुई है, उसका सारा सामान सुरक्षित है. इसके पीछे कोई मकसद हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है.

युवक की मां ने सुनाई आपबीती

अब्बास की मां ने बताया कि वे शाम करीब चार बजे पांच लड़कों के साथ घर से निकला था. उन्होंने कहा कि जब हमने उसे फोन किया तो पुलिस ने कहा कि उनके पास उसका फोन है. उन्होंने हमें बताया कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है. वे चार-पांच लड़कों के साथ कार में गया था. पुलिस ने कहा कि उसे मारने वाले लोग फरार हो गए.

‘एक महीने बाद आया था जौहर’

अब्बास के जीजा ने बताया कि जौहर एक महीने बाद दिल्ली वापस आया था. वो किसी शादी और मजलिस में शामिल होने दिल्ली से बाहर गया हुआ था. इस बीच पुलिस ने पूछताछ के लिए दो से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. दिल्ली पुलिस जांच की कड़ी में दुश्मनी के एंगल को भी खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?