Home Latest News & Updates दिल्ली में फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ : रोजाना 10-15 युवकों से होती थी ठगी, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

दिल्ली में फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ : रोजाना 10-15 युवकों से होती थी ठगी, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

by Sanjay Kumar Srivastava 22 November 2026, 2:19 PM IST (Updated 22 November 2026, 2:21 PM IST)
22 November 2026, 2:19 PM IST (Updated 22 November 2026, 2:21 PM IST)
दिल्ली में फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ : रोजाना 10-15 युवकों से होती थी ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दो महिला HR को नोटिस

Fake Job: दिल्ली पुलिस ने द्वारका मोड़ के पास पटेल गार्डन से चल रहे एक फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.वह बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी करता था. आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सर्वेश कुमार के रूप में हुई है. वह पर्चे बांटकर नौकरी चाहने वालों को लुभाता था और उनसे रजिस्ट्रेशन फीस व यूनिफॉर्म के नाम पर पैसे वसूलता था, जबकि बदले में उन्हें न तो कोई नौकरी दी जाती थी और न ही यूनिफॉर्म.

रुपए लेने के बाद नंबर ब्लॉक कर देता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो HR कर्मचारियों कुमारी निरुपमा उर्फ ​​माही और कंचन छाबड़ा को भी जांच में शामिल किया गया है. उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है. जांच में पता चला कि हर दिन लगभग 10-15 लोग नौकरी की तलाश में इस दफ्तर में आते थे. आरोपी इन लोगों से पैसे लेने के बाद उन्हें जल्द ही नौकरी शुरू होने का भरोसा दिलाता था. लेकिन जब ये लोग बाद में नौकरी के बारे में पूछने के लिए दफ्तर से संपर्क करते, तो आरोपी उनके मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देता था.

तीन मोबाइल फोन, 29 पर्चे बरामद

मुख्य आरोपी द्वारा चलाए जा रहे चार बैंक खातों की जांच करने पर पता चला कि उनसे जुड़े कई साइबर अपराधों की शिकायतें पहले ही दर्ज हैं. जांच के दायरे में आए डिवाइस और बैंक खातों से अलग-अलग राज्यों की कुल नौ शिकायतें जुड़ी पाई गई हैं. पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, फर्जी नौकरियों के प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 29 पर्चे और एक अटेंडेंस रजिस्टर बरामद किया है. द्वारका के साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

तीन साइबर ठग भी गिरफ्तार

अब पुलिस अन्य पीड़ितों की पहचान करने, ठगी गई रकम का पता लगाने और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. इस बीच, एक अलग घटना में दिल्ली पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि इस स्कैम के जरिए एक रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी से 2 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी. जांच के दौरान तीन संदिग्धों मोहम्मद इमरान खान, रामकिशोर और रूपिंदर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, आठ डेबिट कार्ड और एक चेकबुक भी बरामद की है.

ऑनलाइन खाद्य कारोबार पर सख्त हुआ UPFSDA, अब हर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को देनी होगी खाने की पूरी जानकारी

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?