Home Latest News & Updates जौनपुर में रेड मारने पहुंचे थे फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी, पुलिस ने धर दबोचा; जानें पूरा मामला

जौनपुर में रेड मारने पहुंचे थे फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी, पुलिस ने धर दबोचा; जानें पूरा मामला

by Amit Dubey 21 July 2026, 12:34 PM IST (Updated 21 July 2026, 12:56 PM IST)
21 July 2026, 12:34 PM IST (Updated 21 July 2026, 12:56 PM IST)
Jaunpur News

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर का नाम आप फिल्मों व वेब सीरीज में भी सुने होंगे. इस जिले में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है. बात फिल्मों की इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि कुछ ऐसी ही घटना इस जिले में हुई है, जो किसी फिल्मी लूट की प्लानिंग की तरह लगती है.

जी हां, यूपी के इस जौनपुर में कुछ अपराधी व शातिर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर रेड के बहाने लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन वे इस घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए. इस घटना की क्षेत्र में काफी चर्चा भी हो रही है और कई लोग इसे फिल्मी स्टाइल में चोरी की बात कह रहे हैं. अब आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी- पुलिस

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक ज्वैलरी की दुकान में लूट की कोशिश के आरोप में फर्जी आयकर अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को जौनपुर में एक अधिकारी ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी बनकर यहां एक ज्वैलरी शॉप को लूटने की कोशिश की गई. इसके आरोप में एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी फरार है, जबकि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से इनकम टैक्स के फर्जी पहचान पत्र, जाली पर्सनल डॉक्यूमेंट्स, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक SUV और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

छापे के बहाने गहने जब्त करने की कोशिश- एएसपी

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (ASP-ग्रामीण) अतिश कुमार सिंह के अनुसार, यह घटना 19 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे रामपुर पुलिस स्टेशन इलाके के गोपालपुर बाजार में दिनेश चंद्र बरनवाल की ज्वैलरी शॉप पर हुई. पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और रेड के बहाने दुकान से सोने-चांदी के गहने जब्त करने की कोशिश की. जब ज्वैलर ने विरोध किया, तो उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भागने की कोशिश की.”

उन्होंने बताया कि व्यापारी ने शोर मचाया. इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपियों को भागने से रोक दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पूछताछ और जांच के बाद, पुलिस ने जलालपुर के रोशन तिवारी उर्फ ​​चाहत तिवारी, मुंगरा बादशाहपुर के अजय कुमार पटेल, वाराणसी के दिलीप कुमार और सिकरारा के राजेश कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि एक और आरोपी, सिकरारा का जितेंद्र कुमार सिंह, फरार है और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है.

4 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, चाकू से पुलिसकर्मियों पर किया था हमला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?