Home अपराध घर में जवान बेटी की ‘करतूत’ देखकर मां रह गई दंग, फिर कुछ देर बाद आखिर क्यों लाश में हो गई तब्दील

घर में जवान बेटी की ‘करतूत’ देखकर मां रह गई दंग, फिर कुछ देर बाद आखिर क्यों लाश में हो गई तब्दील

by Rashmi Rani 6 August 2024, 10:03 AM IST (Updated 21 August 2025, 1:01 PM IST)
6 August 2024, 10:03 AM IST (Updated 21 August 2025, 1:01 PM IST)
घर में जवान बेटी की 'करतूत' देखकर मां रह गई दंग, फिर कुछ देर बाद आखिर क्यों लाश में हो गई तब्दील

UP News: यूपी बांदा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बेटी ने अपनी ही मां को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया.

06 August, 2024

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक जवान बेटी ने मां को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. युवती को उसकी मां ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जब मां ने डांट लगाना शुरू किया तो गुस्से में आकर युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर मां की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

एक आरोपी अब भी फरार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि 30 जुलाई को उन्होंने शव को तालाब के पास से बरामद किया था. सोमवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. इसके साथ ही युवती नीतू और उसके प्रेमी अतुल अर्क को गिरफ्तार कर लिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक आरोपी शामिल है, जो अभी फरार है.

गला घोंटकर मार डाला

एएसपी ने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस को शक ना हो उससे बचने के लिए उसके शव को तालाब के पास फेंक दिया और फिर वहां से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई की रात को जब महिला अपने घर आई तो उसने बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद मां का गुस्सा फुट पड़ा और उसने बेटी को डांट लगाई, लेकिन यह बात बेटी और उसके प्रेमी को पंसद नहीं आई और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस का दावा है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?