Home अपराध सीट पर बैठे थे यात्री, चलती बस में महिला के साथ ड्राइवर करता रहा दुष्कर्म; तेलंगाना में आया दिल दहलाने देने वाला मामला सामने

सीट पर बैठे थे यात्री, चलती बस में महिला के साथ ड्राइवर करता रहा दुष्कर्म; तेलंगाना में आया दिल दहलाने देने वाला मामला सामने

by Sachin Kumar 30 July 2024, 8:44 PM IST (Updated 25 August 2025, 1:19 PM IST)
30 July 2024, 8:44 PM IST (Updated 25 August 2025, 1:19 PM IST)
सीट पर बैठे थे यात्री, चलती बस में महिला के साथ ड्राइवर करता रहा दुष्कर्म; तेलंगाना में आया दिल दहलाने देने वाला मामला सामने

Telangana News : तेलंगाना में चलती बस में ड्राइवर ने कथित तौर एक 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है और बस कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है.

30 July, 2024

Telangana News : तेलंगाना में एक महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राज्य के निर्मल जिले से आंध्र प्रदेश की ओर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस के ड्राइवर ने 26 साल की महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार को देर रात में 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी. वहीं, जांच के दौरान बस हैदराबाद के बाहरी इलाके में मिली.

घटना के बाद पुलिस ने लगाया बस का पता

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई और कुछ ही देर में बस का पता लगा लिया गया. जानकारी मिलने पर बस मेट्टुगुडा इलाके के पास स्लो स्पीड में थी तभी ड्राइवर मौके से फरार हो गया. महिला ने पुलिस को बताया कि बस जब धीमी गति से चल रही थी उस वक्त ड्राइवर ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और वाहन में अन्य यात्रियों के होने के बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया. कहा जा रहा है कि उस दौरान ड्राइवर का साथी बस को चला रहा था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

हिरासत में लिया गया बस कंडक्टर

पुलिस ने बताया कि फिलहाल बस कंडक्टर को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ चल रही है. वहीं, मौका लगते ही ड्राइवर फरार हो गया है और जल्द ड्राइवर की पुलिस की गिरफ्त में होगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है. वहीं, महिला की शिकायत पर उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?