Home अपराध महादेव सट्टेबाजी मामले में दो और गिरफ्तार

महादेव सट्टेबाजी मामले में दो और गिरफ्तार

by Live Times 13 January 2024, 3:20 PM IST (Updated 31 July 2025, 5:19 PM IST)
13 January 2024, 3:20 PM IST (Updated 31 July 2025, 5:19 PM IST)
महादेव सट्टेबाजी मामले में दो और गिरफ्तार

नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल गिफ्तार  

ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के चलते दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने कहा कि कोलकाता के नितिन टिबरेवाल और रायपुर से अमित अग्रवाल को PMLA  की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है।  

ED ने छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने दोनों आरोपियों को 17 जनवरी तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय के वकील सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि महादेव सट्टा एप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल, शुभम सोनी सहित अन्य लोगों से इस मामले में जांच और पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: क्राइम समाचार, Crime Latest News In Hindi, अपराध की ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?